HomeUttarakhandNainitalलालकुआं : गांधी जयंती पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने चरखे से...

लालकुआं : गांधी जयंती पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने चरखे से खादी का धागा काता

लालकुआं। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जयंती के अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, प्रभारी पुष्कर काला व बिन्दुखत्ता भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं ने बिन्दुखत्ता के इंद्रानगर 2 में इंद्रा देवी के आवास पर महिला सहायता समूह द्वारा चलाए जा रहे समूह के बैठक की, साथ ही खादी का धागा कातने वाले चरखे को चलाकर समूह की महिलाओं का प्रोत्साहन किया।

ADVERTISEMENTS

इस योजना को विस्तारित करने के लिए उनसे जानकारी ली और मौके पर उपिस्थत महिलाओं द्वारा स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षण शिविर लगाने की मांग की। जिसे जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट द्वारा जिलाधिकारी को फोन कर प्रशिक्षण शिविर लगाने को लिए कहा गया।

इस दौरान मुख्यमंत्री के जनसंपर्क अधिकारी दिनेश आर्य, जिला प्रभारी पुष्कर काला, जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, मंडल अध्यक्ष दीपक जोशी, महेश फुलारा, आनंद रावल, संजय भट्ट, हरीश नाथ, विनोद ततराड़ी, कैलाश जोशी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments