HomeUttarakhandAlmoraभारत माता के जयकारों से गूंज उठा ताड़ीखेत, गांधी जयंती की पूर्व...

भारत माता के जयकारों से गूंज उठा ताड़ीखेत, गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर मशाल जुलूस

ADVERTISEMENTS

प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव और विधायक करन मेहरा के नेतृत्व में निकला जुलूस

सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत

गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर शुक्रवार की रात कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ताड़ी खेत में गांधी कुटीर से मशाल जुलूस निकाला महात्मा गांधी और भारत माता की जय जय कार के नारे लगाए। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने गांधी के योगदान को याद करते हुए इस तरह के कार्यक्रम भविष्य में भी जारी रखने का आह्वान किया। विधायक करन मेहरा ने भी महात्मा गांधी के कार्यों को याद किया।

उल्लेखनीय है कि स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान 1929 में महात्मा गांधी कुमाऊं के भ्रमण पर आए थे। उस वक्त ताडीखेत स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की गतिविधियों का प्रमुख केंद्र था। आंदोलन के चलते राष्ट्रीय स्तर पर इसकी पहचान थी। कुमाऊं के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को प्रोत्साहित करने तथा आंदोलन के संबंध में विचार विमर्श करने के लिए महात्मा गांधी ताड़ीखेत आए थे। यहां सेनानियों द्वारा स्थापित प्रेम विद्यालय के समीप गांधी कुटीर का निर्माण किया गया। जहां गांधी जी 3 दिनों तक रहे। कई सालों से कांग्रेस द्वारा गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर 01 अक्टूबर की रात यहां मशाल जुलूस का नियमित रूप से आयोजन किया जा रहा है। खबरें वही जो समय पर मिले, तो जुड़िये हमारे WhatsApp Group से Click Now

इस बार कांग्रेस के उत्तराखंड प्रभारी देवेंद्र यादव क्षेत्र भ्रमण पर आए थे। कांग्रेस द्वारा आयोजित मशाल जुलूस के कार्यक्रम में उन्होंने शिरकत की। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए देवेंद्र यादव ने देश की आजादी के संग्राम में महात्मा गांधी की भूमिका पर प्रकाश डाला। कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर अंग्रेजों को भारत से भागने के लिए विवश किया और देश को दासता से मुक्ति मिली। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से गांधीवादी मूल्यों को जीवन में अपनाने तथा गांधीजी के राष्ट्रवाद और विकसित भारत के सपने को पूरा करने के लिए आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन नियमित रूप से किया जाना चाहिए।

विधायक करन मेहरा ने कहा कि गांधी कुटीर का सौंदर्यीकरण करने के बाद लंबे समय से इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर ताड़ीखेत बाजार में मशाल जुलूस निकाला जाता है जिसमें रानीखेत नगर और ताड़ी खेत सहित आसपास के गांव से कांग्रेस कार्यकर्ता शिरकत करते हैं। गांधी कुटिया पर संक्षिप्त कार्यक्रम के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मशाल जुलूस देवेंद्र यादव और विधायक करन मेहरा के नेतृत्व में ताड़ीखेत बाजार गया। यहां गांधी और भारत माता के सम्मान में नारे लगाए गए। इस कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख हीरा सिंह रावत, कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेश आर्य, ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल देव, रानीखेत नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट, भगवंत नेगी, विश्व विजय मेहरा, दीप उपाध्याय, सोनू सिद्दीकी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments