HomeAccidentBreaking : हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रहा निर्माण सामग्री से भरा कैंटर...

Breaking : हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रहा निर्माण सामग्री से भरा कैंटर दुर्घटनाग्रस्त

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी/गरमपानी

ADVERTISEMENTSAd

यहां हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रहा निर्माण सामग्री से लदा एक कैंटर सुयालबाड़ी के निकट अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। जिससे कैंटर में भरी निर्माण साम्रगी जहां—तहां बिखर गई और करीब दो घंटे तक राष्ट्रीय राजमार्ग में जाम लग गया। खबरें वही जो समय पर मिले, तो जुड़िये हमारे WhatsApp Group से Click Now

जानकारी के अनुसार गत देर रात्रि कैंटर संख्या यूके 01 सीए 0816, जो हल्द्वानी से पिथौरागढ़ को ईंट वह ब्लॉक भरकर जा रहा था अचानक सुयालबाड़ी के आगे एक मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में चालक चंदन कुमार पुत्र भीम राम, निवासी ग्राम नाचनी, पिथौरागढ़ संयोग से बाल—बाल बच गया और उसे कोई गम्भीर चोट नहीं आई।

Uttarakhand : सिरफिरे ने धारदार हथियार से पड़ोसियों पर किया हमला, युवक की गर्दन—सर पर किये प्रहार, मां की दो हिस्सों में काट दी हथेली

हालांकि ट्रक में लदी निर्माण सामग्री सड़क पर ही हर तरफ बिखर गई। जिस कारण यहां लंबा जाम लग गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। सूचना मिलने पर क्वारब चौकी से कांस्टेबल आनंद राणा मौके पर पहुंचे और जेसीब बुलवाकर सड़क साफ करवाई और यातायात दोबारा चालू हो सका। यह घटना रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है।

US Nagar SSP ने किए निरीक्षक और उप निरीक्षकों के ताबड़तोड़ तबादले, देखें लिस्ट

Haldwani : दो मासूम बेटियों की मां ने पंखे से लटक दे दी जान, बेटे की चाहत में बहू की हत्या का आरोप

ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments