HomeUttarakhandAlmoraउत्तराखंड ब्रेकिंग : स्कूलों का बदल गया टाइम टेबल, जारी हुआ नया...

उत्तराखंड ब्रेकिंग : स्कूलों का बदल गया टाइम टेबल, जारी हुआ नया आदेश

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, देहरादून

उत्तराखंड प्रदेश में कोरोना का ग्राफ कम होने के बाद जहां सभी स्कूल खुल गये हैं, वहीं अब सर्दियों में विद्यालयों के खुलने व बंद होने के समय को लेकर नया आदेश जारी कर दिया गया है।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीमा जौनसारी की ओर से समय में बदलाव को लेकर दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। आदेश के तहत 01 अक्टूबर से प्रदेश के सभी स्कूलों के संचालन का समय बदलेगा। खबरें वही जो समय पर मिले, तो जुड़िये हमारे WhatsApp Group से Click Now

जौनसारी की ओर से सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों (सीईओ) को लिखे गए पत्र में कहा गया है कि ग्रीष्मकाल में यानी 01 अप्रैल से 30 सितम्बर तक विद्यालयों का संचालन सुबह 8 बजे से लेकर दिन के 01 बजे तक है।

उत्तराखंड- (Job Alert) : राज्य के मेडिकल कॉलेजों में समूह ‘ग’ के अंतर्गत भर्ती, यहां करें आवेदन

अब सर्दियों में यानी 01 अक्टूबर से 31 मार्च तक सभी स्कूलों का संचालन सुबह 9:30 बजे से दिन के 3:30 बजे तक होगा। उन्होंने कहा ​है कि समय में बदलाव के साथ ही सभी विद्यालयों में शासन द्वारा जारी की गई कोविड गाइडलाइन का भी अनिवार्य रूप से अनुपालन किया जाए।

वहीं दूसरी ओर हरिद्वार में मुख्य शिक्षा अधिकारी द्वारा अलग आदेश जारी किया गया है। आदेश में लिखा है कि विद्यालयों के संचालन के संबंध में शिक्षक संगठनों द्वारा की गई वार्ता एवं उनके अनुरोध पर जनपद के समस्त माध्यमिक एवं प्रारंभिक विद्यालयों के संचालन का समय अगले महीने 16 अक्टूबर से शीतकालीन किए जाने का निर्णय लिया गया है।

उत्तराखंड- (भर्ती-भर्ती-भर्ती) : अपर निजी सचिव के पद पर भर्ती, जल्द करें आवेदन

Uttarakhand : बाप रे ! यहां आबादी में घुस आया साढ़े सोलह फीट लंबा किंग कोबरा, फिर क्या हुआ..

ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments