HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: भाजपा विचारधारा है और कार्यकर्ता उसकी आत्मा—जेपी नड्डा, राष्ट्रीय अध्यक्ष...

Almora News: भाजपा विचारधारा है और कार्यकर्ता उसकी आत्मा—जेपी नड्डा, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ली वर्चुअल बैठक

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज राज्य की सभी विधानसभाओं में चुनावी तैयारियों के मद्देनजर शक्ति केंद्र संयोजक व प्रभारियों की वर्चुअल बैठक ली। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि भाजपा विचारधारा है और कार्यकर्ता भाजपा की आत्मा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपने संबोधन में देवभूमि व सैन्य भूमि उत्तराखंड को नमन करते हुए कहा कि उत्तराखंड दिन—प्रतिदिन तरक्की की राह में चल रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की ताकत कार्यकर्ता है। आज एक सामान्य परिवार में जन्मा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री है, यही लोकतंत्र की खूबी है। उन्होंने कहा भाजपा विचारधारा है, कार्यकर्ता ही भाजपा की आत्मा है। भाजपा बूथ और शक्ति केन्द्र के आधार पर चुनाव जीतने का काम करती है। उन्होंने कहा कि शक्ति केन्द्र व पालकों को जिम्मेदारी देना और राष्ट्र का विकास हमारा सिद्धान्त है।

वर्चुअल बैठक में अल्मोड़ा जिले के शक्ति केंद्र संयोजक व प्रभारियों ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का संबोधन सुनते हुए आगामी चुनाव में राष्ट्रीय अध्यक्ष के मार्ग निर्देशन में चुनावी तैयारियों में जी-जान से जुटने का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम में पार्टी के ​जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, विधानसभा प्रभारी सचिन साह, विस्तारक कृष्णा पालीवाल, अरविन्द बिष्ट, दर्शन रावत, महिपाल बिष्ट, विनीत बिष्ट, शैलेन्द्र साह, कैलाश गुरुरानी, ललित मेहता, प्रकाश बिष्ट, राजेंद्र राणा, किरन पंत, लीला बोरा, निर्मला जोशी, विद्या बिष्ट, लक्की वर्मा सहित जिले के पदाधिकारी और शक्ति केंद्र के संयोजक, प्रभारी व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सोमेश्वर: यहां भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यक्रम सोमेश्वर में विधायक आवास पर आयोजित हुई। कार्यक्रम में जिला महामंत्री महेश नयाल, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र कैड़ा, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, मंडल अध्यक्ष खड़क सिंह नेगी, कृपाल नयाल, विशन कनवाल, विधानसभा प्रभारी नवीन भट्ट, शिवेंद्र मेहरा, युवा मोर्चा के नरेंद्र नेगी, पवन जोशी, महिला मोर्चा की लता पंत, चंदन बिष्ट, उमेश मेहरा, भुवन पांडे, सुंदर सिंह राणा, नंदन गिरी, योगेश कांडपाल, दीवान बोरा, धर्मेंद्र बिष्ट, पुष्कर मेहता, महेंद्र मोहन नयाल, बलवंत बजेठा, बंशीधर जोशी, गणेश जलाल, प्रमोद कुमार, देवेंद्र कुमार, बहादुर भंडारी, सुंदर भोजक, गणेश जलाल, शंकर मेहरा, ललित मोहन समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं ने शिरकत की।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments