Bageshwar Breaking News: ग्रामीण ने घर के अंदर पंखे से लटककर दे दी जान

0
हल्द्वानी : कमरे में फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, उसमें सोया था परिवार
सांकेतिक फोटो

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
जिले की तहसील गरुड़ अंतर्गत ग्राम ग्वाड़ पजेना में एक ग्रामीण ने अपने घर के अंदर पंखे में लटककर कर जान दे दी। घटना के वक्त घर पर कोई नहीं था। बाद में परिजन घर पहुंचे, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया और शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।


ADVERTISEMENTS

थानाध्यक्ष बैजनाथ जगदीश ढकरियाल ने बताया ग्वाड़ पजीना निवासी रणजीत राम पुत्र स्व कमल राम ने मंगलवार दोपहर घर में पंखे की कुंडी में साड़ी से फंदा बनाकर फांसी लगाकर की आत्महत्या कर ली। परिजनों की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लिया। पंचनामा भरने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।

परिजनों के अनुसार मृतक के दो बेटे हैं, जो इन दिनों नौकरी की तलाश में शहरी क्षेत्र में गए हैं। उधर जिला मुख्यालय में देर शाम शव का पोस्टमार्टम हो गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। लेकिन पुलिस मामले की हर एंगेल से जांच करेगी।

ADVERTISEMENTS