HomeBreaking Newsपंजाब की राजनीति में हलचल : नवजोत सिद्धू ने पंजाब प्रदेश कांग्रेस...

पंजाब की राजनीति में हलचल : नवजोत सिद्धू ने पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी के मंत्रिमंडल में नए मंत्रियों के विभागों की घोषणा के थोड़ी देर के बाद पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया।

ADVERTISEMENTS

सिद्धू ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र भेज पंजाब प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष का पद छोड़ने की घोषणा की लेकिन यह भी कहा कि वह कांग्रेस पार्टी की सेवा करते रहेंगे। खबरें वही जो समय पर मिले, तो जुड़िये हमारे WhatsApp Group से Click Now

पंजाब की राजनीति में हलचल पैदा करने वाले इस पत्र में सिद्धू ने कहा, “समझौता करने से इंसान के चरित्र का पतन होता है और वह पंजाब के भविष्य एवं पंजाब की भलाई के एजेंडे के साथ समझौता नहीं कर सकते हैं। इसलिए वह पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे रहे हैं। लेकिन वह कांग्रेस पार्टी की सेवा करते रहेंगे।”

उत्तराखंड ब्रेकिंग : आईपीएल में सट्टा पड़ गया महंगा, 9 लाख, 4 मोबाइल और एक्सयूवी कार के साथ एक गिरफ्तार

उल्लेखनीय है कि चरनजीत सिंह चन्नी के मंत्रियों के विभागों की आज घोषणा की गयी है। समझा जाता है कि मंत्रियों के विभागों के आवंटन में राय मश्विरा नहीं किये जाने से सिद्धू नाराज हैं।

इसबीच दिल्ली में एक दिलचस्प घटनाक्रम में सिद्धू के राजनीतिक दांवपेंचों के नाराज होकर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने वाले कैप्टन अमरिंदर सिंह की केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से मुलाकात की अटकलें चल रहीं हैं।

Haldwani Breaking : सेल्समैन के पास से मिली निकली नोटों की गड्डी, जांच में जुटी पुलिस

हालांकि उनके निजी सहयोगी रवीन ठुकराल ने इन अटकलों से इन्कार किया है और कहा है कि कैप्टन सिंह के दिल्ली के निजी दौरे पर हैं। इस दौरान वह अपने कुछ दोस्तों से मिलेंगे और नए मुख्यमंत्री के लिए कपूरथला हाउस भी खाली करेंगे। इस पर किसी भी प्रकार के कयास लगाने की कोई जरूरत नहीं है।

हल्द्वानी : चोरी की वारदातों का खुलासा, तीन शातिर चढ़े पुलिस के हत्थे

उत्तराखंड : हल्द्वानी और हरिद्वार में खुलेगी फूड टेस्टिंग लैब – मुख्य सचिव

ADVERTISEMENTS
₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर? डिलीवरी बॉय को जेल!

₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर?

डिलीवरी बॉय को जेल भेजने का VIDEO हुआ वायरल! पूरी कहानी देखें।

▶ Watch on YouTube
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments