HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: अमृत महोत्सव के तहत साईकिल रैली निकाली, युवा पीढ़ी को...

Bageshwar News: अमृत महोत्सव के तहत साईकिल रैली निकाली, युवा पीढ़ी को स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास से रूबरू कराना जरूरी—डीएम

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
युवा कल्याण तथा खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में यहां अमृत महोत्सव के तहत साईकिल रैली निकाली गई। जिलाधिकारी ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन से हमारी युवा पीढ़ी को सीख लेनी चाहिए। इससे देश प्रेम की भावना जागृत होती है। दस प्रतिभागियों को लक्की ड्रा के माध्यम से पुरस्कृत किया गया।

ADVERTISEMENTS

रविवार को कलक्ट्रेट तिराहे पर आयोजित कार्यक्रम में डीएम ने कहा कि भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांंठ हम सब लोग आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में मना रहे हैं, जिसके तहत लगातार पहले भी कई कार्यक्रम आयोजित किए गए और आगे भी कई कार्यक्रम होंगे।

उन्होंने कहा कि हमें अपनी युवा पीढी को स्वतंत्रता आंदोलन के गौरवपूर्ण इतिहास के महत्व से अवगत कराना चाहिए, ताकि उनमें राष्ट्र प्रेम और राष्ट्रभक्ति की नवीन चेतना उत्पन्न हो सके। अमृत महोत्सव के तहत जो भी कार्यक्रम आयेाजित हो रहें है उनका मुख्य उद्देश्य हमें एकता के सूत्र में रहते हुए देश को आगे रखकर कार्य करना है।

इंडोर स्टेडियम कठायतबाडा में साईकिल रैली के समापन अवसर पर हुए कार्यक्रम में रैली में प्रतिभाग करने वाले शिवांश कोरंगा, मृदुल वर्मा, राज मेहता, भरत मेहता, रवि शाह, शिवम कपूर, सचिन पांडे, कनक किरमोलिया, रुद्र रावत तथा मानस किरमोलिया आदि को लकी ड्रा के माध्यम से पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर जिला क्रीडा अधिकारी विनोद वल्दिया, जिला युवा कल्याण अधिकारी अर्जुन सिंह रावत, डॉ. पंकज पंत, भूपेश कनवाल, महेंद्र अग्रवाल, अलोक पांडे, संजय वर्मा आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर? डिलीवरी बॉय को जेल!

₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर?

डिलीवरी बॉय को जेल भेजने का VIDEO हुआ वायरल! पूरी कहानी देखें।

▶ Watch on YouTube
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments