कार्यालयों को शहर से दूर शिफ्ट किये जाने से जनता परेशान, डीएम को सौंपा ज्ञापन

0
आरोप : बिल्डर नहीं लगा रहा सुरक्षा ​दीवार, फूटा आक्रोश
आरोप : बिल्डर नहीं लगा रहा सुरक्षा ​दीवार, फूटा आक्रोश

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा


ADVERTISEMENTS

सामाजिक कार्यकर्ता संजय पांण्डे ने जिलाधिकारी अल्मोड़ा से उनके कार्यालय में जाकर मुलाकात की और उन्हें कार्यालयों को शहर से दूर शिफ्ट किये जाने को लेकर उत्पन्न समस्याओं से ​अवगत कराया।

सौंपे ज्ञापन में उन्होंने कहा कि सभी जिला स्तरीय कार्यालयों का स्थानान्तरण अल्मोड़ा शहर से दूर पांण्डेखोला कर दिया गया है। इससे सबसे अधिक परेशान पेंशनर्स, वादकारी, अधिवक्तागण व आम नागरिक हैं।

जिला मुख्यालय के कार्यालयों तक पहुंचने के लिए लोगों को काफी पैसा खर्च करना पड़ रहा है, जिसे एक सामान्य नागरिक वहन नहीं कर सकता। अतः जिला मुख्यालय के कार्यालयों तक पहुंचने की सुगम व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि इन कार्यालयों तक पहुंच आसान हो सके। साथ ही नगर में आम नागरिकों की सुविधाओं लिए एक कैंप कार्यालय खोलने की बात की, ताकि हर छोटी समस्या के लिए लोगों को पांण्डेखोला न जाना पड़े।

जिस पर जिलाधिकारी ने बताया कि अभी यहां पर कार्यालय को पूर्ण रूप से अभी बन्द नही किया जा रहा है व भविष्य में भी यहां पर स्थित कैम्प कार्यालय के माध्यम से लोग अपनी बात अल्मोड़ा के जिलाधिकारी तक पहुंचा पाएंगे, इसकी मोनिटरिंग वे स्वयं करेंगी। इसके लिए विधिपूर्वक उनकी ओर से आदेश भी जारी हो चुके है। इस पर संजय पांण्डे ने पूरे अल्मोड़ा शहर की ओर से जिलाधिकारी का आभार व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTS