HomeUttarakhandAlmoraAlmora : मेडिकल कॉलेज की नियुक्तियों में बरतें पारदर्शिता, स्थानीय युवाओं को...

Almora : मेडिकल कॉलेज की नियुक्तियों में बरतें पारदर्शिता, स्थानीय युवाओं को मिले प्राथमिकता, धर्म निरपेक्ष युवा मंच ने सौंपा ज्ञापन

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd

धर्मनिरपेक्ष युवा मंच ने मेडिकल कालेज में रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया तत्काल शुरू करते हुए स्थानीय युवा बेरोजगारों को प्राथमिकता देने की मांग की है। मेडिकल कालेज के प्राचार्य को आज इस आश्य का ज्ञापन सौंपा गया।

मंच के संयोजक विनय किरौला के नेतृत्व में पहुंचे युवाओं ने आज मंगलवार को मेडिकल कालेज के प्राचार्य को सौंपे ज्ञापन में कहा कि रिक्त पदों पर नियुक्ति संबंधित विज्ञापनों को दैनिक व स्थानीय समाचार पत्रों में निकलवाने तथा स्थानीय युवा बेरोजगारों को प्राथमिकता दी जाये।

किरौला ने कहा कि मेडिकल कालेज में होने वाली भर्ती प्रक्रिया में बाहरी एजेंसियों के माध्यम से स्थानीय प्रशिक्षित बेरोजगारों के अलावा अन्य लोगों को गुपचुप तरीके से रखा जायेगा तो स्थानीय युवा आंदोलन करने को बाध्य होंगे। उन्होंने कहा कि कोरोना काल के समय से लगातार बेरोजगारी दर बढ़ते जा रही है।

इस विषय को भी ध्यान में रखते हुए मेडिकल कॉलेज में समूह ग, समूह घ तथा संविदा पर विभिन्न वर्गों के पदों हेतु स्थानीय नागरिकों को प्राथमिकता दी जाये। जिससे कुशल तथा तकनीकी रूप से दक्ष कई युवाओं को पहाड़ में ही रोजगार उपलब्ध हो सके। जिससे पलायन रोकने में भी मदद मिलेगी। नियुक्ति प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता अपनायी जानी चाहिए।

ज्ञापन सौंपने वालों में मंच संयोजक विनय किरौला, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य आनंद सिंह कनवाल, वीरेन्द्र कनवाल, गिरीश तिवारी, मयंक पंत, राजेन्द्र कनवाल, मुन्ना लटवाल, अभी कनवाल, मुकेश लटवाल, विवेक कनवाल, भास्कर देवड़ी, कमलेश सनवाल, नवीन कुमार, सागर कुमार, पंकज कुमार आदि शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments