HomeUttarakhandAlmoraAlmora News : डॉ. शमशेर स्मृति समारोह 2021, संवाद कल 12 बजे...

Almora News : डॉ. शमशेर स्मृति समारोह 2021, संवाद कल 12 बजे से

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

शमशेर स्मृति समारोह आयोजन समिति की बैठक में उत्तराखंड के जन नायक डॉ. शमशेर स्मृति समारोह 2021 की तैयारियों पर चर्चा हुई।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए एडवोकेट जगत रौतेला ने बताया कि उत्तराखंड के जननायक डॉ. शमशेर सिंह बिष्ट की तृतीय पुण्यतिथि के अवसर पर शमशेर स्मृति समारोह कल बुधवार 22 सितंबर 2021 को 12 बजे से सेवॉय होटल अल्मोड़ा में होगा। इस मौके पर ‘सशक्त भू-कानून एवं उत्तराखंड के सवालों पर क्षेत्रीय एकता की दरकार’ विषय पर संवाद आयोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि काशी सिंह ऐरी (केंद्रीय अध्यक्ष, उक्रांद) होंगे। सभी लोगो से अपील की गई कि समय पर सम्मेलन मे भागीदारी करें। बैठक में जंगबहादुर थापा, कुणाल तिवारी, अजय मित्र, रेवती बिष्ट, अजय मेहता, दयाकृष्ण कांडपाल आदि उपस्थित थे। बैठक का संचालन पूरन चन्द्र तिवारी ने किया।

ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments