HomeUttarakhandAlmoraरंग लाया रंगकर्मियों का आंदोलन, ऑडिशन हुआ रद्द, आमरण अनशन समाप्त

रंग लाया रंगकर्मियों का आंदोलन, ऑडिशन हुआ रद्द, आमरण अनशन समाप्त

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

कुमाऊं लोक कलाकार महा संगठन के तत्वाधान में सूचना विभाग द्वारा कलाकारों के कराये जा रहे ऑडिशन के विरोध में चल रहा आंदोलन रंग लाया है। विभाग ने संगठन के दबाव में ऑडिशन रद्द कर दिया है। जिसके बाद कलाकारों ने आज से शुरू हुआ आमरण अनशन समाप्त कर दिया है।

उल्लेखनीय है कि ऑडिशन के विरोध में आज कुमाऊं लोक कलाकार महा संगठन के कलाकारों ने आमरण अनशन उदय शंकर नृत्य अकादमी फलसीमा में शुरू कर दिया था। आमरण अनशन में वरिष्ठ लोक गायक मोहन राम, बागेश्वर से रंगकर्मी लक्ष्मण कुमार ‘रंगकर्मी’, धरम सिंह नेगी आदि कलाकार आमरण अनशन बैठे। कलाकारों ने लोक गीतों के माध्यम से ओडीशन का विरोध किया।

इस बीच कलाकारों की सूचना विभाग एवं जिला प्रशासन के साथ गहमागहमी भी हुई। ऑडिशन स्थल पर तालाबंदी भी की गई। इस बीच ऑडिशन रद्द होने की सूचना आ गई। जिसके बाद महासंघ ने तहे दिल से कैबिनेट मंत्री विशन सिंह चुफाल, विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, जिला मंत्री रवि रौतेला एवं मंडल अध्यक्ष धौलादेवी प्रकाश भट्ट का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इनके द्वारा द्वारा ही सरकार पर ऑडिशन निरस्त करने का दबाव बनया गया तथा इन्होंने कलाकारों एवं शासन के बीच सेतु की तरह कार्य किया।

ऑडिशन रद्द होने के बाद आमरण अनशन पर बैठक कलाकारों को पूर्व राज्य मंत्री बिट्टू कर्नाटक, मंडल अध्यक्ष प्रकाश भट्ट, युवा जन संघर्ष मंच के अध्यक्ष मनोज बिष्ट, वरिष्ठ रंगकर्मी प्रकाश बिष्ट, गीता सिराड़ी ने जूस पिलाकार आमरण अनशन से उठाया। महासचिव गोपाल सिंह चम्याल ने सभी का आभार व्यक्त किया। अनशन स्थल पर गोकुल बिष्ट, रितेश जोशी, प्रकाश बिष्ट, लक्ष्मण कुमार, बलदेव आगरी, भुवन जोशी, अर्जुन देव, संदीप ​नयाल, चन्दन बोरा, नगर पालिण सभासद राजेंद्र तिवारी, किशन दानू, अमित बुधौड़ी, देवानंद कठैत, गीता महरा, मुकुल कुमार, विनोद राम, राहुल बिष्ट, विजय उप्रेती, बागेश्वर से वरिष्ठ रंगकर्मी भाष्कर तिवारी, नीरज कुमार, दीपक रावत, मनीषा आर्या, नवीन आर्या, वरिष्ठ रंगकर्मी संजय सिराड़ी, चंदन कुमार, भुवन जोशी, अर्जुन देव, चंदन नेगी आदि कलाकार मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments