HomeUttarakhandBageshwarBig Breaking: बागेश्वर के इस स्कूल मेें कोरोना पॉजिटिव निकला छ़ात्र, हड़कंप...

Big Breaking: बागेश्वर के इस स्कूल मेें कोरोना पॉजिटिव निकला छ़ात्र, हड़कंप मचा, विद्यालय तीन लिए बंद

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
जिला मुख्यालय से लगे राजकीय जूनियर हाइस्कूल बिलौना में एक छात्र कोरोना पॉजिटिव निकला है। स्कूल प्रबंधन ने इसकी जानकारी तत्काल उच्च अधिकारियों को दी। सीईओ ने स्कूल को तीन दिन के लिए बंद रखने के निर्देश दिए।

सीईओ ने विद्यालय को सेनेटाइज करने के साथ पॉजिटिव छात्र के संपर्क में आए अन्य बच्चों की कोरोना जांच के निर्देश दिए हैं। कोरोना पॉजिटिव छात्र को होम आइसोलेशन में रख दिया है। सरकार के आदेश के बाद जिले में मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय खुले। इसी बीच राजूहा बिलौना में एक हाईस्कूल का छात्र कोरोना पॉजिटिव निकला है। इससे एक बार विद्यालय में हड़कंप मंच गया।

स्कूल प्रबंधन ने इसकी जानकारी सीईओ पदमेंद्र सकलानी को दी। उन्होंने स्कूल को तीन दिन के लिए बंद करने के निर्देश दिए हैं। सीईओ ने बताया कि छात्र को कुछ दिनों से बुखार व जुकाम की शिकायत थी, जिस पर उसे कोविड टैस्ट कराने की सलाह दी गई थी। मंगलवार को उसकी रिपोर्ट पाजिटिव आई है। उन्होंने पॉजिटिव आए छात्र के संपर्क में आए अन्य छात्रों को भी कोरोना जांच की सलाह दी है।

ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments