HomeUttarakhandAlmoraBig Breaking, Almora : शाही खजूर कुकीज व नामी कंपनी के बिस्कुट...

Big Breaking, Almora : शाही खजूर कुकीज व नामी कंपनी के बिस्कुट का सैंपल फेल

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd

यहां खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा दो दुकानों से लिये गये खाद्य सैंपल रूद्रपुर की लैब में फेल हो गये हैं। यह सैंपल शाही खजूर कुकीज व एक नामी कंपनी के बिस्कुट के थे। दोनों कारोबारियों को एक माह के भीतर नमूने की पुन: जांच केंद्रीय प्रयोगशाला से करवानी होगी। यदि उनके द्वारा ऐसा नहीं किया गया, तो न्यायालय में वाद दायर कर दिया जायेगा।

खाद्य संरक्षा अधिकारी खाद्य एवं औषधि प्रशासन अल्मोड़ा अभय कुमार सिंह ने बताया कि विगत दीपावली व जुलाई माह में लिये गये दो नमूने खाद्य एवं औषधि विश्लेषणशाला रूद्रपुर द्वारा फेल घोषित किये गये हैं। उन्होंने बताया कि खाद्य एवं औषधि प्रशासन अल्मोड़ा ने गत दीपावली में दन्या से लिया गया शाही खजूर कुकीज तथा बसौली से एक नामी कंपनी के बिस्कुट का सैंपल क्रमश: मिसब्रांड व अधोमानक घोषित कर दिया है।

उक्त दोनों खाद्य कारोबारियों को एफएसएस एक्ट 2006 की धारा 46 (4) के अधीन नोटिस भेज नमूने की पुन: जांच केंद्रीय प्रयोगशाला से करवाने का विकल्प भेजा जायेगा। निर्धारित एक माह में संबंधित खाद्य कारोबारियों द्वारा यदि नमूने की पुन: जांच नहीं करवाई जाती तो विभाग द्वारा न्यायालय में मुकदमा दर्ज कर दिया जायेगा।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments