HomeAccidentहल्द्वानी : घर के बाहर टहल रहे व्यक्ति को सांप ने काटा,...

हल्द्वानी : घर के बाहर टहल रहे व्यक्ति को सांप ने काटा, मौत

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्ट, हल्द्वानी

यहां घर के बाहर टहल रहे एक व्यक्ति को अचानक पांव में सांप ने काट लिया। परिजन व स्थानीय लोग उसे अस्पताल ले गये, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद से मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है। News WhatsApp Group Join Click Now

प्राप्त जानकारी के अनुसार पटना, बिहार निवासी 38 वर्षीय सुधीर शर्मा हल्द्वानी की एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था और अपने बच्चों के साथ हल्दूचौड़ में किराए पर रहता था। देर रात खाना खाने के बाद सुधीर घर के बाहर टहल रहा था। इस दौरान सांप ने उसके पैरों में काट लिया। आनन-फानन में मकान मालिक और परिजन उसको हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां रविवार को इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

देहरादून एसएसपी ने किए दो निरीक्षकों के तबादले

मामले की सूचना वन विभाग को दी गई थी। वन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मृतक के परिजनों को निर्धारित मुआवजे हेतु कार्रवाई की जा रही है। मृतक अपने पीछे पत्नी व दो बच्चों को रोता—बिलखता छोड़ गया है।

उत्तराखंड : मुख्यमंत्री ने किया टोक्यो पैरालंपिक कांस्य पदक विजेता मनोज सरकार को सम्मानित

Big Breaking, Uttarakhand : यहां सड़क पर पलट गया पिकअप, 10 घायल

ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments