HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: मंगलवार को मीट की दुकानें खोलने से विहिप खफा, आंदोलन...

Bageshwar News: मंगलवार को मीट की दुकानें खोलने से विहिप खफा, आंदोलन की चेतावनी दी

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
मंगलवार को मीट की दुकान खोले जाने पर विश्व हिंदू परिषद ने कड़ी आपत्ति जताई है। नाराज कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका के ईओ को ज्ञापन सौंपकर मंगलवार को मीट मार्केट पूरी तरह बंद करने की मांग की है। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

नगर अध्यक्ष नवीन सिंह रौतेला के नेतृत्व में कार्यकर्ता सोमवार को नगर पालिका पहुंचे। यहां उन्ळोंने ईओ राजदेव जायशी को शिकायती पत्र सौंपा। कार्यकर्ताओं का कहना है कि मंगलवार को कुछ मीट व्यावसायी छोरी-छिपे दुकान खोल रहे हैं, जो नियम के विवरित है। पूर्व में भी विहिप कार्यकर्ताओ ने ऐसे दुकानदारों को पकड़ा भी है। इसके बावजूद दुकानदार नहीं मान रहे हैं। इससे शहर की फिंजा खराब हो रही है।

ऐसे दुकानदारों की दुकान को सील करने की मांग की है। चेतावनी दी कि यदि पालिका ने उनकी अनदेखी की तो वह खुद ही मंगलवार को मीट की दुकानें बंद करने को बाध्य होंगे। इस मौके पर योगेश तिवारी, दीपक लोबियाल, प्रियांशु कुमार, दिनेश लोहिया, मनीष पाठक, लक्ष्मण कुमार, प्रिंस मेहता, विजय परिहार, मनीष पाठक, सूरज नेगी, सुमित कठायत आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments