HomeUttarakhandAlmoraUttarakhand News: दुबई में डेनमार्क ओपन व फ्रेंच ओपन की तैयारी में...

Uttarakhand News: दुबई में डेनमार्क ओपन व फ्रेंच ओपन की तैयारी में जुटे हैं लक्ष्य सेन

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
बैडमिंटन में नाम कमा चुके अल्मोड़ा/उत्तराखंड के खिलाड़ी लक्ष्य सेन इन दिनों दुबई में कठोर अभ्यास में जुटे हैं। वह ओलंपिक चैम्पियन विक्टर अलेक्शन के साथ कड़ा अभ्यास कर रहे हैं। मालूम हो कि उन्हें अगले महीने में डेनमार्क ओपन व फ्रेंच ओपन में हिस्सा लेना है।

ADVERTISEMENTS

आगामी 19 से 24 अक्तूबर तक डेनमार्क ओपन व 26 से 31 अक्तूबर तक फ्रेंच ओपन में प्रस्तावित है। इसी में हिस्सा लेने के लिए इनदिनों लक्ष्य सेन दुबई में ओलिंपिक चैंपियन विक्टर अलेक्सन के साथ कड़ा अभ्यास कर रहे हैं। उत्तराँचल राज्य बैडमिंटन संघ के सचिव बीएस मनकोटी ने बताया कि ओलिंपिक चैंपियन विक्टर अलेक्सन ने लक्ष्य सेन को आपस में अभ्यास करने के लिए एक महीने के लिए नाद अल शेबा स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स, दुबई में आमंत्रित किया है।

लक्ष्य सेन के साथ सिंगापुर के लोह किन युव, कनाडा के ब्रायन यंग, डेनमार्क के टोबी पेंटी व स्वीडन के फेलिक्स ट्रेनिंग कर रहे हैं। लक्ष्य सेन के कोच व पिता डीके सेन ने कहा कि आगामी अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए लक्ष्य की ओलिंपिक चैंपियन विक्टर अलेक्सन व अन्य विश्वस्तरीय खिलाड़ियों के साथ ये ट्रेनिंग काफी मददगार साबित होगी।

ADVERTISEMENTS
₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर? डिलीवरी बॉय को जेल!

₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर?

डिलीवरी बॉय को जेल भेजने का VIDEO हुआ वायरल! पूरी कहानी देखें।

▶ Watch on YouTube
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments