HomeBreaking NewsBreaking : उत्तराखंड में महसूस हुए भूकंप के झटके, यह रही तीव्रता

Breaking : उत्तराखंड में महसूस हुए भूकंप के झटके, यह रही तीव्रता

सीएनई रिपोर्टर

ADVERTISEMENTSAd

रुद्रप्रयाग प्रयाग जनपद में आज रविवार को भूकंप के झटके महसूस किये गये हैं। दोपहर 12 बजकर 21 मिनट पर इनको महसूस किया गया है। इसकी तीव्रता 3.3 रिक्टर नापी गई है। हालांकि कहीं से भी किसी प्रकार के कोई नुकसान की सूचना नहीं है। ज्ञात रहे कि उत्तराखंड के विभिन्न जनपद भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील हैं, जिनमें रूद्रप्रयाग भी शामिल है।

उत्तराखंड भूकंप के लिहाज से जोन चार और पांच में विभक्त है। बताया जा रहा है कि रूद्रप्रयाग में भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल आये और कुछ देर के लिए भय का माहौल कायम हो गया। News WhatsApp Group Join Click Now

उत्तराखंड : आप मुखिया अरविंद केजरीवाल पहुंचे हल्द्वानी, जनसभा की तैयारी

ज्ञात रहे कि गत 11 सितंबर को भी सुबह करीब 5 बजकर 58 मिनट पर चमोली, पौड़ी, अल्‍मोड़ा आदि जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, जोशीमठ के निकट रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.6 थी। बार—बार प्रदेश के अलग—अलग जनपदों में भूकंप के झटके महसूस किये जाना खतरे का संकेत भी हो सकता है।

Uttarakhand : 20 लाख की हेरोइन के साथ ड्रग डीलर गंगवार चढ़ा एसटीएफ के हत्थे

उत्तराखंड : डीआईजी आनंद नीलेश भरणे ने किए निरीक्षकों और उप निरीक्षकों के बंपर तबादले, देखें लिस्ट

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments