HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: नाखुश लोक कलाकारों ने सूचना विभाग में की तालाबंदी और...

Bageshwar News: नाखुश लोक कलाकारों ने सूचना विभाग में की तालाबंदी और नारेबाजी कर जताया विरोध

🔴 exclusive रिपोर्ट

ढोकाने वॉटरफॉल में अराजकता: जागा प्रशासन, अब तैनात होगी पुलिस!

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
कुमाऊं लोक कलाकार महासंगठन ने शनिवार को जिला सूचना कार्यालय में तालाबंदी की। उन्होंने सांस्कृति दलों का आडिशन स्थगित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि वह सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग से पंजीकृत दल हैं।

सूचना विभाग उत्तराखंड के सभी सांस्कृतिक दलों का आडिशन करा रहा है। जबकि कोविड 19 महामारी के चलते लगभग दो वर्ष से अधिक समय से कलाकार बेरोजगारी का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में आडिशन करना कलाकारों के हित में नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि कलाकारों के साथ अन्याय हुआ तो वह उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। कुमाऊं लोक कलाकार महासंगठन ने जिला सूचना अधिकारी कार्यालय के समक्ष नारेबाजी की। उन्होंने विभाग के कार्यालय में तालाबंदी की और महानिदेशक सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग को पत्र भेजा।

उन्होंने कहा कि अगले वर्ष 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं। कुछ समय के बाद आचार संहिता भी लग जाएगी। कोविड-19 महामारी के तहत चारधाम यात्रा और अन्य मेलों, महोत्सवों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सरकार ने रोक लगाई है। उन्होंने कहा कि बेरोजगार कलाकार अभी आडिशन के लिए तैयार नहीं हैं। उन्होंने आडिशन पर भी रोक लगाने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान कुमाऊं लोक कलाकार महासंगठन के अजय चंदोला, भास्कर तिवारी, अर्जुन देव, लक्ष्मण आर्य आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments