HomeBreaking Newsफेसबुक पर महिला से दोस्ती को लेकर बवाल, एक गिरफ्तार, साथी की...

फेसबुक पर महिला से दोस्ती को लेकर बवाल, एक गिरफ्तार, साथी की तलाश

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

ADVERTISEMENTSAd Ad

फेसबुक पर एक महिला से दोस्ती को लेकर हुआ विवाद कोतवाली तक पहुंच गया। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है तथा उसके साथी की तलाश की जा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गत 9 जुलाई, 2021 को राजीव वर्मा निवासी हीरानगर हल्द्वानी द्वारा पुलिस को सूचना दी कि मनोज अधिकारी नाम के व्यक्ति द्वारा टेलीफोन से जान से मारने की धमकी दी जा रही है। जिसके बाद थाना हल्द्वानी में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है जिसकी विवेचना उनि राजवीर सिंह नेगी, चौकी प्रभारी हीरानगर द्वारा शुरू की गई।

चूंकी मुकदमा दर्ज करवाने वाले राजीव वर्मा का ज्वैलरी का व्यापार है एवं उनको मिल रही धमकियों की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस की विवेचना में यह तथ्य प्रकाश में आया कि राजीव वर्मा के मित्र व दूर का रिश्तेदार पंकज वर्मा जो कि व्यापारी हैं को भी जनवरी व मार्च के महीने में मनोज अधिकारी ने जान से मारने की धमकी दी गयी थी। जिस संबंध में थाना हल्द्वानी में मनोज अधिकारी पुत्र दिनेश सिंह अधिकारी निवासी गौजाजाली, धानमिल के सामने, बरेली रोड हल्द्वानी, थाना बनभूलपुरा मुकदमा पंजीकृत हुआ था। अतएव पुलिस टीम द्वारा मनोज अधिकारी को तत्काल एक अदद तमन्चे व कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया। ख़बर जारी है, आगे पढ़िये

पूछताछ में यह तथ्य प्रकाश में आया कि संजीव वर्मा व राजीव वर्मा का भांजा जिसका नाम सिद्ध वर्मा है उसकी फेसबुक के माध्यम से किसी महिला से दोस्ती हुई थी। उसी महिला से मनोज अधिकारी की भी फेसबुक के माध्यम से दोस्ती हो गयी थी। दोनों उस महिला को फेसबुक के माध्यम से ही मैसेज भेजा करते थे। जब एक दूसरे ने फेसबुक पर उक्त महिला को भेजे हुए मैसेज पढ़े तो फेसबुक पर ही दोनों की आपस में बहस हुई दोनों ने एक दूसरे का नम्बर लिया और गाली—गलौज फोन से होने लगी।

सिद्ध वर्मा ने मनोज अधिकारी की शिकायत अपने मामा राजीव वर्मा व संजीव वर्मा व इनके मित्र पंकज वर्मा से की तो पंकज वर्मा और मनोज अधिकारी की फोन पर गाली—गलौच होने लगी। जिस कारण पंकज वर्मा ने मनोज अधिकारी के ऊपर गाली—गलौच व जान से मारने की धमकी का एक मुकदमा पंजीकृत करा दिया। फिर भी दोनों की बीच फोन पर गाली गलौच चलती रही। एक दिन पुनः मनोज अधिकारी अपने आपराधिक किस्म के दोस्तों रोहित राजा व सौरभ चौधरी जो दोनों उप्र के हैं, को साथ मिलकर तमंचे, पिस्टल, रिवाल्वर से लैस होकर पंकज वर्मा की दुकान पर गये और फिर उसे जान से मारने की धमकी देकर आय़े।

इसके बाद भी मनोज अधिकारी द्वारा राजीव वर्मा को धमकाते हुए पैसे मांगने शुरू कर दिये। पैस न मिलने पर वह अपने मित्र अजय बाबा से भी राजीव वर्मा को पैसों की मांग करने के लिए फोन कराने लगा और जान से मारने की धमकी देने लगा। जिस कारण यह मुकदमा राजीव वर्मा द्वारा मनोज अधिकारी के खिलाफ पंजीकृत कराय़ा। मनोज अधिकारी की गिरफ्तारी के बाद अब उसके साथी अजय बाबा की तलाश जारी है। पुलिस ने आरोपी मनोज अधिकारी के पास से एक अदद तमन्चा 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस बरामद किया है। मनोज अधिकारी पर आरोप है कि उसके द्वारा राजीव वर्मा व पंकज वर्मा से रंगदारी मांगने के लिए लारेन्स सोफू ग्रुप के सदस्य अजय बाबा से सम्पर्क किया गया था। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उनि राजवीर सिंह नेगी, उनि बीरेन्द्र सिंह बिष्ट, हेकानि प्रो. कुशल सिंह नगरकोटी, विनोद राणा व कानि देश दीपक शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments