HomeUttarakhandNainitalHaldwani News: क्रिकेट के अंडर—25 का ट्रायल कल

Haldwani News: क्रिकेट के अंडर—25 का ट्रायल कल

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी
क्रिकेट एसोसिएशन आफ उत्तराखंड (सीएयू) के दिशा—निर्देश पर जिला क्रिकेट एसोसिएशन नैनीताल द्वारा अंडर-25 का ट्रायल कल यानी 17 सितंबर 2021 की सुबह 8 बजे से जीएनजी एरिना (गट्स एंड ग्लोरी) मैदान कमलवागांजा में होगा।

ADVERTISEMENTSAd

क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष कमल पपनै ने बताया कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा कोरोनाकाल को देखते हुए इस बार अंडर-23 को अंडर-25 की अनुमति दी है। ट्रायल में 1 सितंबर 1996 के बाद जन्मे खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ी 17 सितंबर की सुबह 8 बजे आकर ऑफ लाइन फार्म भर सकते हैं।

श्री पपनै ने बताया कि जिले के अंडर-23 टीम में चयनित खिलाड़ियों को दूरभाष के माध्यम से अगली जानकारी दी जायेगी। उन्होंने बताया कि ये खिलाड़ी अंडर-25 में चयनित खिलाड़ियों के साथ मैच खेलकर अपने प्रदर्शन के आधार पर ही जिले की टीम में जगह बनाएंगे। इसके लिए अभ्यास मैच 18 व 19 सितंबर को हल्द्वानी में ही खेले जायेंगे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments