HomeUttarakhandAlmoraAlmora : सुविधाएं नहीं मिले तो किस काम का मेडिकल कालेज !

Almora : सुविधाएं नहीं मिले तो किस काम का मेडिकल कालेज !

  • रेफर सेंटर बना बेस अस्पताल, डीएम से की शिकायत

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd Ad

बेस चिकित्सालय को मेडिकल कालेज के मानकों के अनुसार सुसज्जित किये जाने के बावजूद जरूरी उपकरणों की सुविधाएं आम जन को नही मिल पा रही हैं। हालात ऐसे हैं कि बेस अस्पताल सिर्फ नाम मात्र का हॉस्पिटल रह गया है। नगर के समाज सेवियों का शिष्टमंडल इस मुद्दे को लेकर डीएम से मिला और ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में कहा गया है कि बेस चिकित्सालय को मेडिकल कालेज के मानकों के अनुसार सुसज्जित किया जा रहा है। अस्पताल मे सिटी स्कैन मशीन व अन्य उपकरण मौजूद होने पर भी आपात कालीन परिस्तिथियों में इसकी सुविधाएं आम लोगों को उपलब्ध नही हो पा रही है। इस समस्या को लेकर आज नगर के सामाजिक कार्यकर्ताओं का एक शिष्ट मण्डल जिलाधिकारी से मिला।

शिष्ट मण्डल ने जिलाधिकारी से कहा कि रोगियों को उपकरण होने के बाद भी सुविधाएं नही मिल रही हैं। चिकित्सालय रिफर सेन्टर बना हुआ है। उन्होंने कहा कि चिकित्सा विभाग के अधिकारियो से भी कई बार सम्पर्क किया जाता रहा है, पर परिणाम सकारात्मक नही है। उन्होंने कहा कि जब अल्मोड़ा में मेडिकल कालेज बन रहा है तो आपातकालीन सेवायें सुनिश्चित होनी चाहिये ताकि रोगियों को भी अहसास हो सके कि चिकित्सालय मेडिकल कालेज बन रहा है। इस अवसर पर जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा व महिला चिकित्सालय की साफ—सफाई व सेनेटाईज मशीनों को दुरुस्त करने की मांग उठाई गई। शिष्टमंल में सामाजिक कार्यकर्ता संजय पांडे व डॉ. दयाकृष्ण काण्डपाल शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments