HomeAccidentउत्तराखंड : बेकाबू ट्रक ने पिता-पुत्र को रौंदा, दर्दनाक मौत, पत्नी की...

उत्तराखंड : बेकाबू ट्रक ने पिता-पुत्र को रौंदा, दर्दनाक मौत, पत्नी की हालत नाजुक

सीएनई रिपोर्टर, हरिद्वार

ADVERTISEMENTSAd

हरिद्वार के रूड़िकी में हुए एक दर्दनाक हादसे में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सावर दंपत्ति को रौंद डाला। मौके पर ही पिता व उनके सात साल के बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला को गम्भीर अवस्था में अस्पताल भर्ती किया है।

बताया जा रहा है कि यह घटना झबरेड़ा थाना क्षेत्र में लाठर देवा गांव के पास घटित हुई है। जानकारी के अनुसार खानपुर थाना क्षेत्र के रूहाल्की गांव निवासी छोटा गुरुवार को अपनी पत्नी और 07 साल के बेटे के साथ बाइक से सहारनपुर जा रहा था। इस दौरान लाठरदेवा गांव के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में छोटा और उनका सात साल का बेटा ट्रक के नीचे आ गए और उन दोनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छोटे की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। News WhatsApp Group Join Click Now

Uttarakhand : यहां बेखौफ बदमाशों ने व्यापारी को गोली मारकर नकदी लूटी, व्यापारी की हालत गंभीर

मौके पर मौजूद लोगों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि घायल महिला को अस्पताल भर्ती किया गया है। इस घटना से मृतकों के गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। हर कोई उस मनहूस पल को कोस रहा है कि जब हादसे में पिता व उनके सात साल के पुत्र को असमय काल ने अपने पास बुला लिया, जबकि मृतक की पत्नी अपने पति और पुत्र को खोने के बाद जिंदगी व मौत की जंग लड़ रही है।

उत्तराखंड : तेज रफ्तार फोर्ड एंडेवर की बस और कार से जोरदार भिडंत, दो गम्भीर

संघ लोक सेवा आयोग में कई पदों पर भर्ती, जल्दी करें आज हैं अंतिम तिथि

सरकारी भर्ती : प्रिंसिपल, लेक्चरर समेत 1370 पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments