HomeUttarakhandAlmoraCorona Update: दोनों जगह कोरोना पॉजिटिव का एक—एक नया केस

Corona Update: दोनों जगह कोरोना पॉजिटिव का एक—एक नया केस

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा/बागेश्वर
कोरोना संक्रमण में भले ही कमी आई हो, लेकिन कोरोना संक्रमण बना हुआ है। आज अल्मोड़ा व बागेश्वर जिलों में कोरोना पॉजिटिव का एक—एक नया केस मिला। न्यून संख्या में ही सही लेकिन आए दिन कोरोना पॉजिटिव केस प्रकाश में आ रहे हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad

अल्मोड़ा: जिले में कोरोना संक्रमण अपना अस्तित्व बनाए हुए है। भले ही पॉजिटिव केस काफी कम हुए हों, लेकिन नये मामले आए दिन प्रकाश में आ रहे हैं। आज जनपद में 01 कोरोना पॉजिटिव केस आया है, जो हवालबाग ब्लाक से है। अब त​क जिले में कुल 11,925 कोरोना पॉजिटिव केस आ चुके हैं, जिनमें से 11,768 मामले डिस्चार्ज/माइग्रेट हो चुके हैं। वर्तमान में एक्टिव केसों की संख्या 05 है।

बागेश्वर: यहां आज कोरोना पॉजिटिव का एक नया मामला प्रकाश में आया। अब जिले में एक्टिव केसों की संख्या 08 है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुनीता टम्टा ने बताया कि जिले से आज 485 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। जिले में अब तक 6118 पॉजिटिव केस आ चुके हैं, जिनमें से 6054 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक कुल 56 कोरोना संक्रमितों की मृत्यु हो चुकी है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments