HomeBreaking NewsBig Breaking : 05 लाख के गांजे के साथ किशोर गिरफ्तार, स्कूली...

Big Breaking : 05 लाख के गांजे के साथ किशोर गिरफ्तार, स्कूली बच्चे थे इसके कस्टमर

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर

देहरादून। पुलिस की स्पेशल टॉस्क फोर्स ने एक किशोर को 5 लाख रूपये के अवैध गांजे की बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी यूपी से सस्ते दामों में गांजे की खरीद कर स्कूली छात्र—छात्राओं को बेचता था। उसके पास से कुल 9.750 किलो गांजा मिला है।

जानकारी के अनुसार एक मुखबिर की सूचना के आधार पर टीम ने हरिद्वार के कलियर मेवाड़ पुल से यूपी के हापुड़ निवासी 19 वर्षीय शोएब पुत्र जहारुद्दीन को गिरफ्तार किया है। जो कि लंबे समय से ड्रग्स तस्करी में लिप्त था। उसके पास से 9.750 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ है। जिसकी कीमत करीब 5 लाख रुपये आंकी जा रही है। एसटीएफ ने आरोपी शोएब के खिलाफ थाना कलियर में मुकदमा दर्ज करा दिया है, जबकि उसके अन्य साथियों की भी तलाश शुरू कर दी गई है।

पुलिस गिरफ्त में शोएब

पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। बताया जा रहा है कि शोएब लंबे समय से युवाओं और स्कूली छात्र-छात्राओं को ड्रग्स बेचता आ रहा है। हरिद्वार और ऋषिकेश के स्कूली बच्चे इसके कस्टमर थे। पता चला है कि वह उत्तर प्रदेश से सस्ते दामों पर गांजा खरीद महंगे दामों पर उत्तराखंड में बेचा करता था। फिलहाल पुलिस की जांच जारी है। पुलिस के अनुसार इसके अन्य साथियों की भी जल्द गिरफ्तारी कर ली जायेगी।

ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments