HomeUttarakhandNainitalकालाढूंगी न्यूज : माही, सुमित, गौरव का नवोदय में चयन

कालाढूंगी न्यूज : माही, सुमित, गौरव का नवोदय में चयन

ADVERTISEMENTS

कालाढूंगी। राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय पतलिया कोटाबाग से माही हलसी का चयन राजीव गांधी नवोदय विद्यालय स्यात कोटाबाग के लिए चयन हुआ है। विद्यालय प्रधानाचार्या दीपा जोशी सहित उप शिक्षा अधिकारी अमित कुमार चंद व अन्य शिक्षकों ने खुशी का इजहार किया है। वहीं
एबीएम पब्लिक स्कूल पांडे गांव कोटाबाग के कक्षा 5 के छात्र सुमित बिष्ट ने भी राजीव गांधी नवोदय विद्यालय स्यात कोटाबाग की परीक्षा पास की है। सुमित के पिता गणेश सिंह किसान एव माता विमला देवी गृहणी है। सुमित के चयन पर एबीएम स्कूल के प्रधानाचार्य एस सी पांडे व उप शिक्षा अधिकारी अमित कुमार चंद सहित शिक्षकों ने बधाई दी है। वहीं द स्कॉलर्स एकेडमी की माहिका बिष्ट ने भी नवोदय विद्यालय की परीक्षा पास की है। इस उपलब्धि पर प्रबंधक रमेश चंद्र मठपाल व प्रधानाचार्या डोली पांडे आदि स्टाफ ने खुशी जताई है। जबकि नवीन प्रगतिशील जूनियर हाईस्कूल के छात्र गौरव कश्यप का चयन भी नवोदय विद्यालय कोटाबाग के लिए हुआ है। स्कूल प्रबंधक व प्रधानाचार्या सहित शिक्षकों ने बच्चे को शुभकामनाएं दी हैं।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments