HomeBreaking Newsहल्द्वानी : सरकार पर गरजे उपनल कर्मचारी, एचटीएच में धरना—प्रदर्शन

हल्द्वानी : सरकार पर गरजे उपनल कर्मचारी, एचटीएच में धरना—प्रदर्शन

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी एवं डॉ० सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय हल्द्वानी में आज सोमवार को उपनल कर्मचारियों ने उपनल कर्मचारी समिति के बैनर तले अस्पताल परिसर में धरना देते हुए मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। साथ ही सीएम को ज्ञापन भी भेजा गया।

धरनास्थ पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान एवं पूर्व से आउटसोर्स के माध्यम से कुल पद-885, जैसे स्टाफ नर्स, टैक्नीशियन, लिपिक, स्टैनो, डाटा एन्ट्री ऑपरेटर, फार्मासिस्ट, मैन्टीनेन्स, वार्ड बॉय, वार्ड आया, सफाई कर्मचारी इत्यादि के पद पर कार्मिक कार्यरत हैं।

उक्त समस्त कार्मिक 1 मई, 2010 से पूर्व इस संस्थान में सेवाएं देते आये हैं। 01 जून 2010 को उत्तराखण्ड फॉरेस्ट हॉस्पिटल ट्रस्ट का राजकीयकरण किया गया था एवं राजकीयकरण शासनादेश में यह भी उल्लेखित किया गया था कि ट्रस्ट में कार्यरत समस्त कर्मचारियों को जहां है जैसा है की स्थिति में लिया जाये। मुख्य सचिव, उत्तराखण्ड शासन की बैठक यह निर्णय लिया गया था कि समस्त आउटसोर्स से कार्यरत कार्मिकों को समायोजित कर लिया जायेगा जो कि आज तक नहीं हुआ।

उक्त समस्त कार्मिकों हेतु पिछले 10 से 20 सालों के कार्यानुभव के चलते इस संस्थान को बहुमूल्य समय दिया गया एवं उक्त समस्त आउटसोर्स कर्मी इस संस्थान के लिये अति महत्वपूर्ण हैं। जिनके अभाव में राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं सुशीला तिवारी चिकित्सकीय व शैक्षिणक कार्यों का सुचारू रूप से संचालन होना सम्भव नहीं है। उन्होंने कहा कि शासनादेश के तहत आउटसोर्स के सभी कर्मचारियों को जिनके द्वारा 07 वर्ष से अधिक का समय पूर्ण कर लिया गया संविधा के पात्र होने चाहिए थे, परन्तु कार्मिकों को इसका भी लाभ नहीं मिल पाया।

वक्तओं ने कहा कि उनकी प्रमुख मांग है कि समस्त आउटसोर्स कर्मियों को जहां है जैसा है की स्थिति एवं कारोना महामारी में तन मन से कार्यरत समस्त आउटसोर्स कार्मिकों को राजकीयकरण से पूर्व की तिथि को जोड़ते हुए (समान कार्य-समान वेतन को मध्येनजर रखते हुए) वन-टाइम सटेलमेन्ट के तहत विनियमितिकरण किया जाये।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments