HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: हिमानी की मौत मामले में नामजद रिपोर्ट, मगर अभी तक...

Bageshwar News: हिमानी की मौत मामले में नामजद रिपोर्ट, मगर अभी तक पुलिस गिरफ्त से बाहर आरोपित

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
पारिवारिक उत्पीड़न ने हिमानी हरड़िया काे अपनी जान देने पर मजबूर कर दिया। मृतका की मां की रिपोर्ट पर सास और पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। आरोपित अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

ADVERTISEMENTSAd

34 वर्षीया हिमानी हरड़िया बीते बुधवार को अपने ससुराल कठायतबाड़ा में फंदे पर लटकी मिली। उसके पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ था। रविवार को मृतका की मां गंगा देवी निवासी कौसानी ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट में कहा गया है कि मेरी पुत्री को ससुराल में तरह-तरह से प्रताड़ित किया जाता था। हमेशा वह इसकी शिकायत करते रहती थी। जब उससे यह उत्पीड़न सहन नहीं हुआ, तो उसने फंदे पर लटकर अपनी जान दे दी। रिपोर्ट में हिमानी की मौत का जिम्मेदार पति बंटी हरड़िया व सास राधिका हरड़िया को बताया गया है।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पति और सास के खिलाफ आइपीसी की धारा 306 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नही की गई है। कोतवाल डीआर वर्मा ने कहा कि जल्द ही इस पर कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments