HomeBreaking NewsBreaking : दबिश को गई एसओजी टीम पर हमला, महिला सिपाही और...

Breaking : दबिश को गई एसओजी टीम पर हमला, महिला सिपाही और दरोगा चोटिल

सीएनई रिपोर्टर, रूद्रपुर

ADVERTISEMENTSAd

यहां लूट कांड के आरोपी के घर दबिश देने गई एसओजी टीम पर लोगों ने हमला कर दिया। जिसका लाभ उठाकर आरोपी भाग निकला। इस दौरान टीम में शामिल एक दरोगा और महिला सिपाही चोटिल भी हुई है। मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। वहीं एसएसपी ने कड़ी कार्रवाई के संकेत दिये हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना गत दिवस देर रात की है। हुआ यूं कि दिनेशपुर थाना क्षेत्र में एक कैश लूट में शामिल आरोपी को गिरफ्तार करने एसओजी टीम उसके घर पहुंची। आरोप है कि इस दौरान घर की महिलाएं उनसे भिड़ गई। महिलाओं के हमले में एक महिला सिपाही व दरोगा को चोट भी आई। इसका लाभ उठाकर संदिग्ध मौके से फरार हो गया। News WhatsApp Group Join Click Now

काम की खबर : UAN को Aadhaar से जोड़ने की डेडलाइन बढ़ी

एसओजी टीम के अनुसार उन्हें सूचना मिली थी रूद्रपुर में हुई लूट कांड का एक ​संदिग्ध घर पर छुपा है और उसके पास हथियार भी हैं। जिस पर टीम रात दबिश देने पहुंची। जैसे ही टीम घर पर पहुंची वहां मौजूद लोगों ने जबरदस्त हंगामा शुरू कर दिया। धक्का—मुक्की के बीच एक एसएसआई और महिला सिपाही को चोटें भी आईं।

Uttarakhand Breakaing : यहां स्कूटी सवार पर झपटा गुलदार, घायल

जिसके बाद दिनेशपुर थाने से टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरेापी भगा निकला। इधर एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि टीम के साथ अभद्रता हुई है। जिसके बाद कुछ लोगों की गिरफ्तारी हुई है। आगे पुलिस इस मामले में कड़ी कार्रवाई करेगी और फरार भी जल्द पकड़ा जायेगा।

Uttarakhand : दबिश को गई एसओजी टीम पर हमला, महिला सिपाही और दरोगा चोटिल

Uttarakhand : अब फर्राटेदार अंग्रेजी बोलेंगे सरकारी स्कूलों के बच्चे, प्रदेश सरकार का अहम फैसला

ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments