ब्रेकिंग : महिला ने गर्भवती सौतन के सीने में मारी पांच गोली, मौत

0

मुरादाबाद। शहर के सिविल लाइंस क्षेत्र अंतर्गत हरथला में रविवार को सरेशाम महिला ने अपनी सौतन को जमीन पर गिराकर चार गोली मार दीं। एक गोली उसके साथ चल रही लड़की को भी लगी। उसको अस्पताल भेजा गया है। हरथला के टिकली फैक्ट्री विद्या नगर निवासी मुहम्मद जफर की पत्नी आलिया (28) सोमवार शाम सवा सात बजे रविवार का बाजार करके लौट रही थी। बाजार के पास ही घर से पचास कदम पहले एक महिला ने सामने से आकर आलिया को पकड़ा और जमीन पर गिरा दिया।


ADVERTISEMENTS

इसके बाद उसके सीने पर चार गोली चला दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसके साथ चल रही पड़ोस की लड़की मुस्कान के भी गोली लगी। वह नीचे गिर पड़ी। इसी दौरान पड़ोस से आ रहे युवक ने महिला के हाथ से रिवाल्वर को छीनकर फेंक दिया। महिला मौके से भाग निकली। सूचना मिलने पर सीओ सिविल लाइन दीपक भूकर, प्रभारी निरीक्षक नवल मारवाह मौके पर पहुंचे। पता चला कि आलिया आठ माह की गर्भवती थी। पुलिस उसको लेकर अस्पताल पहुंची, उसके गर्भस्थ शिशु को बचाने के लिए आपेरशन चल रहा है।

लेटस्ट न्यूज़ के लिए जुड़िये हमारें व्हाट्सएप्प ग्रुप से
Join Now

ADVERTISEMENTS