HomeUttarakhandAlmoraAlm : हड़ताल जारी, ठप पड़ा राशन वितरण, अवज्ञा की तो होगी...

Alm : हड़ताल जारी, ठप पड़ा राशन वितरण, अवज्ञा की तो होगी अनुशासनात्तमक कार्रवाई

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd Ad

पर्वतीय सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता कल्याण समिति के बैनर तले प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर गल्ला विक्रेताओं की चल रही हड़ताल आज भी जारी रही। हड़ताल के चलते विगत आठ रोज से राशन वितरण का कार्य ठप पड़ है, जिससे उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मनोज वर्मा ने संगठन के सभी सदस्यों का आभार जताते हुए कहा कि वह इस संघर्ष में अंतिम समय तक साथ दें। उन्होंने चेतावनी दी कि जो विक्रेता संगठन के नियमों के विपरीत कार्य कर रहे हैं, उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि कुछ सहायक खाद्य निरीक्षकों द्वारा विक्रेताओं पर अनुचित दबाव डालकर खाद्यान्न उठाने के लिए बाध्य किया जा रहा है। बिना चालान के ठेकेदारों की गाड़ियों को दुकान—दुकान से घुमाकर खाद्यान्न उठाने को कहा जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी अधिकारी—कर्मचारी विक्रेताओं का उत्पीड़न करेगा तो उन्हें मजबूर होकर खाद्यान्न निरीक्षक के खिलाफ आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह बड़ा खेद का विषय है कि हड़ताल के आठ रोज बीतने के बाजवूद शासन के कानों में जूं नही रेंग रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सभी लंबित मांगे पूरी नही हुई तो सभा, जुलूस, तालाबंदी जैसी उग्र आंदोलनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी जायेगी। तय हुआ कि जल्द ही एक बैठक बुलाकार आंदोलन की अगली रणनीति तय की जायेगी। इधर समिति के संयोजक अभय साह ने प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों से संपर्क शुरू कर दिया है। ताकि बैठक की अगली तिथि व आंदोलन की नवीन रूपरेखा तय हो पाये।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments