HomeUttarakhandAlmoraUttarakhand Breaking: मुख्यमंत्री दो घंटे विलंब से पहुंचे अल्मोड़ा, सिमखनी मैदान में...

Uttarakhand Breaking: मुख्यमंत्री दो घंटे विलंब से पहुंचे अल्मोड़ा, सिमखनी मैदान में उतरा हेलीकाप्टर

अल्मोड़ा/देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रस्तावित कार्यक्रम से दो घंटा विलंब से अल्मोड़ा पहुंचे। सुबह उनके हेलीकाप्टर में तकनीकी दिक्कत आने से यह विलंब हुआ।

ADVERTISEMENTSAd Ad

गौरतलब है कि प्रस्तावित कार्यक्रमानुसार मुख्यमंत्री को देहरादून से सुबह साढ़े दस बजे अल्मोड़ा के लिए रवाना होना था और उनका पूर्वाह्न 11:30 बजे सिमकनी मैदान अल्मोड़ा पहुंचने का कार्यक्रम था। जहां उन्होंने जन आशीर्वाद रैली में भाग लेना है। तय कार्यक्रम से लगभग दो घंटे देरी से मुख्यमंत्री अल्मोड़ा पहुंचे।

उक्त कार्यक्रमानुसार आज सुबह जैसे ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अल्मोड़ा को रवाना हो रहे थे और देहरादून से उनके जैसे ही उनके विमान ने उड़ान भरी। तो उनके हेलीकॉप्टर में तकनीकी दिक्कत आ गई। जिससे उन्हें लौटना है। इसके बाद मुख्यमंत्री विलंब से दूसरे हेलीकॉप्टर से अल्मोड़ा के लिए रवाना हुए।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments