HomeUttarakhandAlmoraAlmora Breaking: सीएम के कार्यक्रम का विरोध करने पहुंचे युकां कार्यकर्ता किए...

Almora Breaking: सीएम के कार्यक्रम का विरोध करने पहुंचे युकां कार्यकर्ता किए गिरफ्तार, जबरन प्रदर्शन स्थल से उठाए

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
यहां चौघानपाटा में मुख्यमंत्री के अल्मोड़ा कार्यक्रम का विरोध कर रहे युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने जबरन उठा लिया और इन्हें गिरफ्तार कर पुलिस वाहन में भरकर पुलिस लाइन ले गई। ये लोग प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री के अल्मोड़ा दौरे का विरोध करने पहुंचे थे।

लगभग डेढ़ दर्जन कार्यकर्ता गिरफ्तार हुए। विरोध प्रदर्शन में युकां के जिला अध्यक्ष निर्मल रावत, पूर्व जिला अध्यक्ष रोबिन भंडारी, विधानसभा अध्यक्ष धीरज गैलाकोटी, जागेश्वर युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष ललित सतवाल, व्यापार मंडल महासचिव मयंक बिष्ट, विधि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मोहन सिंह देवली,

प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विपुल कार्की, जिला महासचिव संजीव कर्म्याल, पूर्व एनएसयूआई उपाध्यक्ष हरेंद्र प्रसाद, जिला सचिव राहुल गोस्वामी, जिला सचिव दीपक डसीला, उमेश गुरुरानी, अमित बिष्ट, नितिन रावत, भानु सिंह बिष्ट, दीक्षांत कोरंगा, प्रबल रौतला, आशुतोष भट्ट, गौरव तिवारी, चेतन चौहान, आदित्य कार्की आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments