HomeBreaking NewsHld Brekaing : युवक को मारी गोली, गम्भीर हालत में अस्पताल भर्ती,...

Hld Brekaing : युवक को मारी गोली, गम्भीर हालत में अस्पताल भर्ती, हमलावर फरार

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

हल्द्वानी में हुई एक बड़ी वारदात में मामूली कहासुनी के बाद एक युवक ने दूसरे के ​सर पर तमंचे की बट से प्रहार करने के बाद उस पर गोली चला दी। युवक को गम्भीर अवस्था में अस्पताल भर्ती किया गया है। हमलावर की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार बिंदुखत्ता हाट कालिका मंदिर के पास बीते देर रात दो युवकों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर यह मामला मारपीट और गाली गलौच में बदल गया। आरोप है कि इसके बाद गोली चलाकर आरोपी युवक फरार हो गया। आस—पास मौजूद लोगों ने घायल युवक को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

यह घटना बिंदुखत्ता पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत हुई है। बताया जा रहा है कि शास्त्री नगर निवासी धीरज पांडे कालिका मंदिर के पास गया हुआ था। इस दौरान धीरज पांडे का एक युवक से विवाद हो गया था, जिसके बाद युवक ने गोली धीरज के सर पर मारी है। इधर एसपी सिटी जगदीश चंद्र का कहना है कि फिलहाल युवक की हालत खतरे से बाहर है। जल्द ही हमलावर को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा कर दिया जायेगा।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments