अनुसूचित जाति आयोग उपाध्यक्ष पीसी गोरखा तहसील कोशिया कुटोली का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों—कर्मचारियों को आवश्यक दिशा—निर्देश जारी किये।निरीक्षण के दौरान सभी पटलों पर कार्य संतोषपूर्ण पाया गया। इस मौके पर राज्यमंत्री पी सी गोरखा के साथ विधायक प्रतिनिधि खुशाल हालसी, तहसीलदार बरखा जलाल, रजिस्टर कानूनगो, एलएम गोस्वामी, नाजिर महफूज खान, पटवारी ललित जोशी, ऑपरेटर राजेन्द्र गोस्वामी, इंद्र बोहरा, पटवारी गौरव रावत आदि मौजूद थे।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।