HomeBreaking NewsUttarakhand News: एनडीपीएस एक्ट में तीन बार जा चुका जेल और​ फिर...

Uttarakhand News: एनडीपीएस एक्ट में तीन बार जा चुका जेल और​ फिर स्मैक के साथ पकड़ा गया

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी
पहाड़ में मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री का सिलसिला जारी है। आए दिन जगह—जगह तस्कर दबोचे जा रहे हैं। इसी क्रम में हल्द्वानी पुलिस ने एक युवक को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। यह आरोपित पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत तीन बार पहले जेल जा चुका है।

ADVERTISEMENTSAd

दरअसल, बनभूलपुरा थाना पुलिस की टीम इंद्रानगर रेलवे फाटक पर चेकिंग कर रही थी। इसी बीच शक होने पर पुलिस ने मोहम्मद इमरान पुत्र इम्तियाज हुसैन नामक युवक की तलाशी ली। जिसके कब्जे से 3.03 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हो गई।

उसके पास से इलेक्ट्रानिक तराजू भी मिला है। यह 25 वर्षीय युवक काबुल का गेट इन्द्रानगर, थाना वनभूलपुरा, हल्द्वानी का​ निवासी है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार युवक पहले भी तीन बार एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल जा चुका है।

पकड़े गए युवक ने पूछताछ में वसीम नामक युवक से स्मैक खरीदने की बात बताई, तो अब पुलिस अब वसीम की तलाश में है। पुलिस टीम में एसओ प्रमोद पाठक, एसआई संजय बोरा, कांस्टेबल प्रमोद भट्ट व ललित मेहरा आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments