HomeUttarakhandAlmoraBreaking : युवा जन संघर्ष मोर्चा का प्रदर्शन—पालिका घेराव, ईओ से तीखी...

Breaking : युवा जन संघर्ष मोर्चा का प्रदर्शन—पालिका घेराव, ईओ से तीखी नोक—झोंक

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd Ad

पालिका प्रशासन के आदेश पर अल्मोड़ा बाजार में वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किये जाने के आदेश को तुगलगी फरमान बताते हुए युवा जन संघर्ष मोर्चा की ओर से यहां पालिका का घेराव करके जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान पालिका के अधिशासी अधिकारी व पालिकाध्यक्ष से प्रदर्शनकारियों की तीखी नोक—झोंक भी हुई

पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत मंच के बैनर तले और मंच के संयोजक मनोज बिष्ट के नेतृत्व में तमाम लोग पालिका परिसर पहुंचे और पालिकाध्यक्ष के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मनोज बिष्ट भय्यू ने कहा कि पालिका ने जो आदेश पारित किया है, वह तुरंत वापस लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि नगर पालिका द्वारा प्राइवेट गाड़ी से 100 रुपए प्रति चक्कर, टैक्सी गाड़ियों से 300 रूपया प्रति चक्कर लिया जा रहा है, वह सरासर गलत है। इन सभी गलत आदेशों का मंच विरोध करता है।

उन्होंने कहा कि थाना बाजार, लाला बाजार व धारानौला के गेटों पर ताले लगा दिये गये हैं, जबकि इससे पूर्व बाजार में रहने वाले आम जन से कोई सहमति नही ली। अल्मोड़ा बाजार में कई भवन 100 वर्षों से भी प्राचीन हैं और इनके द्वारा पालिका को नियमित टैक्स दिया जाता है। मुख्य गेटों में ताले लगवाना व प्रति फेरा शुल्क वसूला जाना जन हित के विपरीत है। उन्होंने पालिका को हिदायत दी गई कि पूर्व की भांति नगर के गेटों को खोला जाये और बाजार में रहने वाले लोगों की प्राइवेट गाड़ियों को पुराने समय के अनुसार आने दिया जाए। उनसे कोई शुल्क वसूला ना जाए।

अगर नगर में बहने वाले किसी भी व्यक्ति की तबियत खराब हो जाती है तो उसे उस दिन भी अपने वाहन को अन्दर ले जाने की अनुमति दी जाए। मंच के संयोजक मनोज बिष्ट ने कहा कि नगरवासी खुद समझदार हैं और उन्हें पता है कि कैसे अपने नगर को अच्छा रखना है। नगर के बाजार में रहने वाले लोग अपनी गाड़ियों को कभी भी अनावश्यक रुप से बाजार में नहीं घूमाते हैं। बाजार में व्यक्ति अभी अपनी गाड़ी तब डालता है जब उसका बहुत आवश्यक क्या किसी की तबीयत खराब हो रही हो। मनोज बिष्ट ने कहा कि अगर नगर पालिका द्वारा इस फरमान को वापस नहीं लिया गया तो युवा जन संघर्ष मंच आंदोलन तेज कर देगा।

इस मौके पर उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय उपाध्यक्ष गिरीश नाथ गोस्वामी ने भी मंच को अपना समर्थन दिया और विश्वास दिलाया कि अगर पालिका द्वारा यह निर्णय वापस नहीं लिया गया तो मंच के साथ उत्तराखंड क्रांति दल इस लड़ाई को लड़ेगा। विरोध प्रदर्शन में वरिष्ठ उपाध्यक्ष नगर व्यापार मंडल राजेंद्र प्रसाद, वरिष्ठ उप सचिव राहुल सिहं बिष्ट, उपाध्यक्ष देव भूमि व्यापार मंडल नगर अल्मोड़ा सुधीर गुप्ता, महेन्द्र सिंह लटवाल, अशोक कुमार साह, सूरज वाणी, हिमांशु साह, दीपू लोहनी, विनय वर्मा, अनुज साह, सुमित गुप्ता, माणिक पांडे, कमल बिष्ट, सुधांशु साह, दीपक वर्मा, शेखर चंद्र पांडे, नीरज सांगा, आशुतोष पंवार, मनोज साह, दिलजोत सिंह, शुभम कुमार, सलमान असद अहमद, परवेज कुरैशी, नौशाद अहमद, विनय वर्मा, शुभम वर्मा आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments