HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर न्यूज : लॉकडाउन में पुलिस के जवानों की सीख से कंप्यूटर...

बागेश्वर न्यूज : लॉकडाउन में पुलिस के जवानों की सीख से कंप्यूटर डिप्लोमा होल्डर पवन ने खोल लिया सैलून

ADVERTISEMENTS
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS

बागेश्वर। लॉकडाउन में पूरा देश लॉक था इस दौरान लोगों को बाल कटवाने में भी परेशानी हो रही थी। इस दौरान कांडा के कांडे कन्याल निवासी पवन ने लोगों के मुफ्त में बाल काटने का कार्य किया। कांडा पुलिस को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने पवन से संपर्क किया तथा उसे प्रोत्साहित किया और आज के दिन पवन अपने पैरों में खड़ा हो रहा है। लॉकडाउन के बाद कांडा क्षेत्र हेयर सैलून वाले कारीगर घर चले गये। अब लोगों को बाल और सेविंग बनाने के लिए भटकना पड़ रहा था।

पवन ने आस पास के लोगों को परेशान देख, खुद कैंची संभाल ली। फ्री में ही सबके बाल काटने लगे। इसी समय कांडा थाने के पुलिस जवानों को भी बाल कटाने की परेशानी हो रही थी। उन्होंने पवन से सम्पर्क किया। पुलिस ने पवन को कोरोना की जानकारी देते हुए सोशल डिस्टेंस व सेनेटाइजर के इस्तेमाल को कहा। पवन ने पुलिस के जवानों के बाल काट कर 350 रूपये की पहली इनकम की तो उसने पुलिस को धन्यवाद कहा। पवन की मेहनत देखकर कांडा पुलिस के जवानों ने उसका हौसला बढ़ाया।

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें

जिस पर पवन ने कांडा में किराये में एक दुकान खोल ली। उसकी मेहनत को देखकर कुछ व्यापारियों, आरएसएस के पदाधिकारियों व अन्य ने मदद की। पवन ने हरीश को भी हेयर कटिंग का काम सिखाया। पवन ने बताया कि उसने बचपन में तय किया था कि नौकरी या व्यापार करेंगे तो सिर्फ अपने पहाड़ पर । बताया कि वे आज तक कुमाऊं से बाहर नहीं गए है । 2019 में पवन ने कंप्यूटर में डिप्लोमा लिया। तब से वह घर पर बेरोजगारी का दंश झेल रहा था।

आज पवन एक मिसाल बन गये है। पवन ने कहा कि दो वर्श पूर्व उसके साथियों ने उससे नौकरी की खोज में बाहर चलने को कहा परंतु उसका मन पहाड़ से जाने को नहीं था आज पवन कांडा में अपने पैरों में खड़ा हो गया है तथा अन्य प्रवासी बेरोजगारों के लिए मिसाल बना है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments