HomeAccidentBreaking : बाइक समेत खाई में गिरने से छात्र की दर्दनाक मौत,...

Breaking : बाइक समेत खाई में गिरने से छात्र की दर्दनाक मौत, परिजनों में कोहराम

  • बहन को लेकर घर आ रहा था युवक
  • घर से महज आधा किमी के फासले पर हुआ हादसा
  • भाई की मौत, बहन घायल
    इंटर का छात्र था मृतक
  • सीएनई रिपोर्टर, गंगोलीहाट

गंगोलीहाट में हुए एक दर्दनाक हादसे में खाई में गिर जाने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी बहन घायल है। मृतक कक्षा 12 का छात्र था, जबकि बहन कालेज में पढ़ती है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

मिली जानकारी के अनुसार गत दिवस करन सिंह 19 साल पुत्र मोहन सिंह अपनी बहन भावना के साथ बाइक से गंगोलीहाट से अपने घर बटकातोली चौनाला जा रहा था। घर से महज आधा किमी पहले उसकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर गहरी मीटर खाई में जा गिरी।

खटीमा : यहां बाघ ने किया व्यक्ति पर हमला, गंभीर रूप से घायल

इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसकी बहन छिटक कर सड़क में ही गिर कर घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से मृतक को खाई से निकाला। वहीं घायल को अस्पताल भर्ती किया गया।

UK Breaking : मौसम विभाग ने फिर जारी किया बारिश का अलर्ट, इन जनपदों में Yellow Alert

पुलिस ने बताया कि मृतक करन सिंह राजकीय इंटर कॉलेज गंगोलीहाट में कक्षा 12 का छात्र है। वहीं उसकी बहन भावना राजकीय महाविद्यालय गंगोलीहाट में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है। इधर एसआई मोहन जोशी द्वारा ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल घायल छात्रा की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Uttarakhand Breaking : यहां गहरी खाई में जा गिरी कार, दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत

उत्तराखंड : होटल में महिला पर्यटक की मौत से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments