HomeBreaking NewsBig Breaking UK : पशु चराने जंगल गये ग्रामीण पर बाघ का...

Big Breaking UK : पशु चराने जंगल गये ग्रामीण पर बाघ का हमला, अस्पताल भर्ती

ADVERTISEMENTS

खटीमा। यहां किलपुरा रेंज की प्लाट संख्या 25 में बाघ के हमले में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल ले जाया गया है। जहां उनकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

जानकारी के अनुसार तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी की किलपुरा रेंज की प्लाट संख्या 25 में बाघ के हमले में बनबसा निवासी किशोर पांडेय गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। मौके पर पहुंचे वन विभाग के रेंजर जीवन चन्द्र उप्रेती ने घायल को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां घायल का इलाज चल रहा है। वहीं वन विभाग के अधिकारी पूरे मामले की जांच में जुट गए हैं। साथ ही वन विभाग द्वारा बाघ की तलाश में लगातार जंगल की ओर कांबिंग की जा रही है।

वन क्षेत्राधिकारी किलपुरा रेंज जीवन चंद्र उप्रेती के अनुसार यह हादसा गत दिवस शनिवार की शाम हुआ, उन्हें इसकी सूचना 7:45 बजे मिली। आरक्षित वन क्षेत्र में किशोर पांडे निवासी बनबसा, चंदनी पशुओं को चराने गये थे। इसी बीच घात लगाये बैठे एक बाघ ने उन पर हमला कर दिया। घायल कर दिया सूचना के बाद वन विभाग के कर्मचारियों ने तुरंत पहुंच कर घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया जहां आज उसका सीटी स्कैन किया जा रहा है। उन्होंने स्थानीय नागरिकों को सम्भावित खतरे को देखते हुए बाघ प्रभावित इलाकों में नही जाने की हिदायत दी है।

इधर घायल ने बताया कि वह साथियों सहित भैंसों को चराने जंगल गये थे। इसी बीच बाघ ने उन पर इतनी तेजी से हमला किया ​कि वह सम्भल भी नही पाये। हल्ला मचाने पर उनके साथी उनकी मदद को दौड़े तब बाघ वहां से भाग गया, अन्यथा कुछ भी हो सकता था। बाघ के पंजों से उन्हें काफी चोट आई है।

Uttarakhand Breaking : यहां गहरी खाई में जा गिरी कार, दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत

उत्तराखंड ब्रेकिंग : होटल में महिला पर्यटक की मौत से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

UK Breaking : मौसम विभाग ने फिर जारी किया बारिश का अलर्ट, इन जनपदों में Yellow Alert

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments