HomeBreaking NewsBig Breaking : स्पा सेंटर में चल रही थी जिस्मफरोशी, whatsapp के...

Big Breaking : स्पा सेंटर में चल रही थी जिस्मफरोशी, whatsapp के जरिये बुकिंग

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

ADVERTISEMENTSAd Ad

हल्द्वानी में एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने एक स्पा सेंटर में छापा मारकर तीन सेक्स रैकेट का भांडाफोड़ किया है। यहां 5 युवक व तीन लड़कियां गिरफ्तार किये गय हैं। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है। इस मामले में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को यहां एक स्पा सेंटर में देह व्यापार की सूचना मिली थी। जिस पर टीम ने दमुवाढूंगा पनचक्की स्थित युवराज स्पा सेंटर पर छापा मारा। यहां पुलिस ने तीन लड़कियों समेत 5 युवकों को गिरफ्तार किया है। देह व्यापार के अरोप में संचालक और मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बताया जा रहा है कि एसपी सिटी जगदीश चंद्र और सीओ मौके पर पहुंच गए हैं। यहां पुलिस ने मोबाइल सहित कई आपत्तिजनक चीजें भी बरामद किये हैं। जिसके बाद स्पा सेंटर को सील कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार यहां whatsapp के जरिए जिसमफरोशी का खेल चल रहा था। whatsapp पर फोटो भेज कर बुकिंग की जाती थी। देह व्यापार से जुड़ी युवतियां झारखंड और दिल्ली की रहने वाली बताई जा रही हैं।

पकड़े गए युवक हल्द्वानी और उत्तर प्रदेश के अमरोहा के रहने वाले हैं। ज्ञात रहे कि इससे पूर्व देहरादून, हरिद्वार, हल्द्वानी और रुद्रपुर में पहले भी इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं। इन दिनों पुलिस की नजर खास तौर पर स्पा सेंटरों पर है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments