HomeUttarakhandDehradunउत्तराखंड : टिहरी के जबर सिंह के पार्थिव शरीर को भारत लाने...

उत्तराखंड : टिहरी के जबर सिंह के पार्थिव शरीर को भारत लाने के लिए मुख्यमंत्री का विदेश मंत्री से अनुरोध

देहरादून। टिहरी जिले के कंदीसौड़ स्थित थौलधार ब्लाक निवासी जबर सिंह के पार्थिव शरीर को नाइजीरिया से भारत वापस लाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विदेश मंत्री एस जय शंकर को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि भारत सरकार इस मसले पर गंभीरता से प्रयास करे।

ADVERTISEMENTSAd

उत्तराखंड : CM Dhami का सख्त एक्शन, कुम्भ टेस्टिंग घोटाले में दो अधिकारी निलंबित

ज्ञातव्य है कि टिहरी जनपद के कंदीसौड़ गांव के निवासी जबर सिंह नाइजीरिया स्थित ताज रेस्टोरेंट में काम में कार्यरत थे, बीते 24 अगस्त को देर रात को अचानक उनका स्वास्थ्य खराब होने के कारण उनका आकस्मिक निधन हो गया था। जबर सिंह के आकस्मिक निधन के बाद उनके परिजनों द्वारा उनका पार्थिव शरीर अपने गांव लाये जाने हेतु नाइजीरिया सरकार से सम्पर्क किया गया। लेकिन उनके द्वारा स्व. जबर सिंह के पार्थिव शरीर को भारत वापस भेजे जाने में असमर्थता व्यक्त कर दी गई। स्व. जबर सिंह के परिवारजनों की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण स्वयं के संसाधनों से वे मृतक का शरीर भारत वापस लाने में असमर्थ है।

उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी का संविदा, आउटसोर्स कार्मिक और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को तोहफा

इस बात का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने भारत सरकार के विदेश मंत्री से विशेष अनुरोध करते हुए इस मामले की गम्भीरता को ध्यान में रखते हुए शीर्ष प्राथमिकता के आधार पर स्व. जबर सिंह के पार्थिव शरीर भारत वापस लाये जाने हेतु केन्द्र सरकार से आग्रह किया है। विदेश मंत्रालय से इस सम्बन्ध में राज्य सरकार को सकारात्मक आश्वासन मिला है।

Uttarakhand : बिजली-पानी के बिलों, पीएम स्वनिधि, पर्यावरण मित्रों, आशा बहनों को बड़ी सौगात, मिलेगा ये लाभ…

Uttarakhand : विधानसभा क्षेत्रों में निर्माण कार्यों के लिए करोड़ों की स्वीकृति, लालकुआं को मिले 6 करोड़ 15 लाख

ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments