HomeAccidentदु:खद : रक्षाबंधन पर 'वंदना' को लील गई थी 'गौला', आज मिला...

दु:खद : रक्षाबंधन पर ‘वंदना’ को लील गई थी ‘गौला’, आज मिला शव

लालकुआं। रक्षाबंधन के दिन गौला नदी में बही चोरगलिया निवासी बालिका का शव बेरीपड़ाव में नदी से बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वंदना की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

गत 22 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन चोरगलिया दानिबंगर निवासी हरीश राम परिवार के साथ अपने ससुराल मोटाहल्दू के बच्चीपुर आया था। इस दौरान उसकी 12 वर्षीय पुत्री ने पिता से गौला नदी देखने की इच्छा जताई। जिसपर हरीश राम वंदना को लेकर गौला नदी के किनारे पहुंच गया। वंदना गौला नदी के तट पर खड़े होकर गौला को देखने लगी। इसी दौरान टीला भरभरा कर गौला नदी में समा गया। और बंदना पानी के तेज बहाव में बह गई। तब से परिजन उसकी उसकी तलाश कर रहे थे।

लालकुआं अपडेट : पत्रकार के साथ बदसलूकी करने पर दरोगा का ट्रांसफर, जांच का आश्वासन

मंगलवार को ग्रामीणों पुलिस को बेरीपड़ाव गौला गेट के पास नदी में शव मिलने की सूचना दी। जिस पर कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक रोहिताश सागर व उप निरीक्षक चंद शेखर जोशी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंचे हरीश राम द्वारा शव की शिनाख्त वंदना के रूप में की गई। जिसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वंदना की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

उत्तराखंड : महिला कार्मिक को गेस्ट हाऊस बुला डीडीओ ने की गंदी हरकत, मुकदमा दर्ज

उत्तराखंड : भाजपा ने नियुक्त किए राज्य की सभी 70 विधानसभाओं में चुनाव प्रभारी, देखें लिस्ट

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments