HomeBreaking Newsबिग ब्रेकिंग, उत्तराखंड : रिश्ते हुए शर्मसार, ताऊ ने भतीजी को बनाया...

बिग ब्रेकिंग, उत्तराखंड : रिश्ते हुए शर्मसार, ताऊ ने भतीजी को बनाया हवस का शिकार

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर

पौड़ी जनपद से एक इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, यहां एक ताऊ ने अपनी भतीजी से दुष्कर्म किया। मामले का पता तब चला जब 16 साल की किशोरी सात माह की गर्भवती हो चुकी थी। यह नाबालिग मंदबुद्धि है, जिसका लाभ उठाते हुए उसका ताऊ लंबे समय तक उसे अपनी हवस का शिकार बनाता रहा। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

जानकारी के अनुसार यह घटना पौड़ी के चौबट्टाखाल ब्लॉक के एक गांव की है। हुआ यूं कि अचानक जब किशोरी की तबियत खराब हुई और उसे उल्टियां होने लगी तो परिजन चिकित्सक के पास ले गये, जहां जांच में पता चला कि वह सात माह की गर्भवती है। जिसके बाद परिजनों के होश उड़ गये। पूछताछ करने पर किशोरी ने सब सच बता दिया। जिसके बाद राजस्व पुलिस में शिकायत की गई। पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।

उत्तराखंड : महिला कार्मिक को गेस्ट हाऊस बुला डीडीओ ने की गंदी हरकत, मुकदमा दर्ज

उत्तराखंड : भाजपा ने नियुक्त किए राज्य की सभी 70 विधानसभाओं में चुनाव प्रभारी, देखें लिस्ट

किमगड़ी गाड़ के पटवारी राजपाल सिंह राणा ने बताया कि दी गई तहरीर में बताया गया है कि 16 वर्षीय मंदबुद्धि नाबालिग से दुष्कर्म हुआ है। किशोरी के बयान यह हैं कि 7 महीने पहले मवेशी चुगाते हुए ताऊ ने उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को इसकी सूचना देने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी का साहस बढ़ता चला गया और उसन किशोरी के साथ कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता के परिजनों का कहना है कि जब इस बावत किशोरी के ताऊ से बात की गई तो उसने उन्हें भी धमकाने का प्रयास किया। इधर यह मामला अब रेगुलर पुलिस को स्थानान्तरित किये जाने की तैयारी चल रही है।

देखें विडियो (हल्द्वानी) : कुछ घंटे खुलने के बाद वीरभट्टी पुल पर फिर आया मलबा, मार्ग बंद

Uttarakhand : मकानों का ड्रोन से हुआ हवाई सर्वेक्षण, जानें क्या है सरकार की योजना

Uttarakhand : अनसुलझी पहेली बनी खनन कारोबारी पवन कन्याल की गुमशुदगी, पुलिस इन बिंदुओं पर कर रही जांच…..

उत्तराखंड सरकारी भर्ती : UKSSSC ने समूह ‘ग’ के अंतर्गत निकाली 164 पदों पर भर्ती, इस तारीख से आवेदन शुरू

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments