HomeUttarakhandAlmoraसस्ता गल्ला विक्रेता संघ के मनोज वर्मा बने प्रदेश अध्यक्ष, आंदोलन को...

सस्ता गल्ला विक्रेता संघ के मनोज वर्मा बने प्रदेश अध्यक्ष, आंदोलन को देंगे नई धार

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd

सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता संघ के टिहरी में हुए चुनाव में अल्मोड़ा के जिला महामंत्री मनोज वर्मा को सर्व सम्मति से संगठन का प्रदेश अध्यक्ष ​निर्वाचित किया गया। तय हुआ कि 01 सितंबर से आहूत 09 जनपदों की हड़ताल को सफल बनाया जायेगा।

सोमवार को नई टिहरी के बुराड़ी में नौ पर्वती जिलों की बैठक संपन्न में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये। बैठक में सर्वसम्मति से चुनाव भी हुआ। जिसमें मनोज वर्मा (जिला महामंत्री, अल्मोड़ा) को उत्तराखंड का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने में अल्मोड़ा जिला के समस्त सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी।

प्रदेश अध्यक्ष वर्मा ने बताया कि वर्तमान में टिहरी जिले पर हड़ताल चल रही है और पूरे 9 जिलों की हड़ताल 1 सितंबर से शुरू हो रही है। जिसमें सिर्फ एक सूत्री मांग सरकार के सामने रखी गई है। जो यह है कि मानदेय सभी पर्वती क्षेत्र के दुकानदारों को 30 हजार कम से कम दिया जाये। अन्यथा कोई भी विक्रेता न तो माल का उठान करेगा और ना ही वितरण। उन्होंने कहा कि सरकार अपने स्तर से अपना माल का वितरण करे। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी कहा कि अगर किसी भी व्यापारी का शोषण किया गया तो जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय में पूर्णता तालाबंदी कर दी जाएगी। उन्होंने सभी विक्रेताओं से 01 तारीख से माल का उठान व वितरण रोक देने का आह्वान किया। टिहरी बैठक में दिनेश गोयल, अभय साह, केसर सिंह, नारायण सिंह, विपिन तिवारी, दीपक साह, लीला शाह, पंकज, कपिल, भोपाल सिंह परिहार आदि शामिल हुए।

ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments