हल्द्वानी। पहाड़ों में भूस्खलन का दौर जारी है, आज यहां छोटा कैलाश मार्ग में बड़ी दुर्घटना होने से बच गई। यहां अमृतपुर से बानना भौर्सा पिंनरों होते हुए छोटा कैलाश जंलिया गांव को जाने वाले मार्ग पर पहाड़ी से अचानक मलबा गिरने लगा।
ADVERTISEMENTS
यह देख राहगीरों में भय का माहौल बन गया। मार्ग पर मलबा गिरते देख राहगीरों ने अपने वाहनों को पीछे लेने में ही अपनी भलाई समझी और समय रहते एक बड़ा हादसा होने से बच गया। देखें विडियो