HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : मम्मी—पापा ने जरा सा डांट क्या दिया, घर छोड़ चल...

अल्मोड़ा : मम्मी—पापा ने जरा सा डांट क्या दिया, घर छोड़ चल दी दोनों बहनें ! पुलिस की पड़ गई नजर, समझा—बुझा घर वापस भिजवाया, पढ़िये पूरी ख़बर….

ADVERTISEMENTSAd

भतरौंजखान/अल्मोड़ा। उम्र का एक पड़ाव होता है, जहां युवा होते बच्चों और बूढ़े होते माता—पिता के बीच कुछ दूरियां बननी शुरू हो जाती हैं। बच्चे उस अवस्था में पहुंच जाते हैं, जहां उन्हें किसी किस्म की रोक—टोक पसंद नही होती। परिजन द्वारा उनके हित में कही गई बातें भी उन्हें बुरी लगने लगती हैं। इन परिस्थितियों से निपटने के लिए माता—पिता व बच्चों में आपसी संवाद बेहद जरूरी होता हैं। ऐसा ही एक मामला भतरौजखान पुलिस के पास आया, जहां दो लड़कियां जो कि सगी बहनें थी अपने माता—पिता से नाराज हो घर छोड़कर चल दीं। उन अज्ञात खतरों से अंजान, जो ​कुछ उनके साथ हो सकता था। वह तो संयोग से पुलिस की नजर उन पर पड़ गई। दरअसल, गत दिवस घर पर माता—पिता के डांटने पर नाराज होक घर छोड़कर निकल पड़ी दो बहनों को पुलिस ने समझा—बुझा वापस उनके घर भिजवा दिया है। मिली जानकारी के अनुसार भिकियासैंण में बडियाली तिराहे पर दौराने ड्यूटी हेड कानि गणेश माजिला, कानि समीम अहमद, पीआरडी जानकी, देवकी द्वारा दो लड़कियाॅ जो कि काफी समय से घूमती हुई दिखाई दीं। उनके बिना कारण इधर—उधर घूमना कुछ संदिग्ध प्रतीत हुआ। जिस पर दोनों से पूछताछ की गई। इस दौरान उनके द्वारा बताया गया कि वे दोनों बहनें हैं तथा देघाट की रहने वाली हैं। माता-पिता की डांट पर नाराज होकर घर से बिना बताये चले आये। चौकी प्रभारी भिकियासैंण देवेन्द्र सामन्त द्वारा इनके परिजनों से वार्ता कर दोनों लड़कियों को समझा—बुझा कर उनके माता-पिता को सुपुर्द किया गया। अपने बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों द्वारा पुलिस का आभार व्यक्त किया गया है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments