HomeUttarakhandAlmoraAlmora : पेंशनर्स के लिए है SBI की बेहतरीन schemes, मेन ब्रांच...

Almora : पेंशनर्स के लिए है SBI की बेहतरीन schemes, मेन ब्रांच में पेंशन धारक सम्मेलन

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की मेन ब्रांच परिसर में हुए एसबीआई पेंशन धारक सम्मेलन में क्षेत्रीय प्रबंधक (Regional Manager) सुनील गोयल ने प्रति​भागियों को पेंशनर्स के हित में बैंक द्वारा मुहैया कराई जा रही विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

क्षत्रीय प्रबंधक सुनील गोयल व शाखा प्रबन्धक देवेंद्र पवांर की मौजूदगी में हुए इस सम्मेलन में पेंशनर्स ने काफी उत्साह से भाग लिया। इस मौके पर उन्हें विभिन्न योजनाओं schemes के बारे में विस्तार से बताया गया। जिसमें मुख्य रूप से पेंशन लोन, गोल्ड लोन, इंश्योरेंस, स्वास्थ्य बीमा, मोटर इंश्योरेंस, जीवन बीमा आदि सुविधाओं के बारे में काफी विस्तार से बताया गया। Regional Manager सुनील गोयल ने जरूरी जानकारी देने के साथ ही पेंशनर्स के योजनाओं संबंधी सवालों के जवाब भी दिए। इसके अलावा पेंशनर्स को एसबीआई की सबसे कम ब्याज दर में लोन की स्कीम के बारे में भी बताया गया। जिसके माध्यम से पेंशनर्स बहुत कम ब्याज दर पर लोन का लाभ उठा सकते हैं। सभी एसबीआई पेंशनर्स से बैंक से उनके हित में जारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की गई।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments