Bageshwar News: पुल व सड़क की मांग पर चल रहे धरना जारी, कांग्रेस कार्यकर्ता समर्थन में कूदे

0

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
मंडलसेरा में पुल और सड़क की मांग को लेकर क्षेत्र के लोगों के आंदोलन के समर्थन मेंं अब लोग उतरने लगे हैं। कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री बालकृष्ण कार्यकर्ताओं के साथ आज समर्थन में धरने पर बैठे। उन्होंने सरकार तथा क्षेत्रीय विधायक पर उपेक्षा का आरोप लगाया। आंदोलनकारियों से हर संभव सहयोग का भरोसा दिया।


ADVERTISEMENTS

जन जागृति समूह के बैनर तले क्षेत्र के लोग गुरुवार को मंडलसेरा में आयोजित धरना स्थल पर पहुंचे। यहां जोरदार नारेबाजी के साथ धरना दिया। वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र के लोग सड़क व पुल की मांग लंबे समय से कर रहे हैं। पुल का शिलान्यास तो हुआ, मगर आज तक न तो पुल बनी और न ही सड़क। इस बीच कांग्रेस नेता कार्यकर्ताओं के साथ धरना स्थल पर पहुंचे और आंदोलन को अपना समर्थन दिया। एक घंटे तक वह भी धरने में बैठे। उनके साथ महेश पंत, बहादुर बिष्ट समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। आंदोलन स्थल पर मंडलसेरा के गणेश रौतेला, भूपाल सिंह रौतेला, शंकर दत्त जोशी, कैलाश जोशी, कवेलानंद जोशी, सोनू जोशी, रमा साह, खीमुली देवी, भवगती जोशी, नरेंद्र सिंह बघरी, प्रवीण सिंह आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
कैंचीधाम की भीड़ ने किया बेहाल!
दिन भर सरकते रहे वाहन
▶ पूरी खबर YouTube पर देखें