HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: राहुल बने एनएसयूआइ के विधानसभा अध्यक्ष, कांग्रेसजनों ने किया खुशी...

Almora News: राहुल बने एनएसयूआइ के विधानसभा अध्यक्ष, कांग्रेसजनों ने किया खुशी का इजहार

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
एनएसयूआई के अल्मोड़ा विधानसभा अध्यक्ष पद पर राहुल सिंह अधिकारी की नियुक्ति होने से कांग्रेसजनों ने खुशी का इजहार किया। एनएसयूआई समेत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चौघानपाटा में एकत्रित होकर आतिशबाजी व मिष्ठान वितरण कर जश्न मनाया और राहुल अधिकारी का स्वागत किया।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि राहुल अधिकारी के विधानसभा अध्यक्ष बनने से अल्मोड़ा में संगठन को मजबूती मिलेगी। पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि युवा ही देश का भविष्य होते हैं। आज युवा लगातार कांंग्रेस पार्टी से जुड़ रहा है। मिष्ठान वितरण एवं आतिशबाजी कार्यक्रम में पूर्व विधायक मनोज तिवारी, नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, कांंग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, गोपा नयाल, पंकज जोशी, प्रताप सिंह सत्याल, संजय दुर्गापाल, यूथ कांंग्रेस प्रदेश प्रवक्ता वैभव पाण्डेय, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष पवन सिंह मेहरा, प्रीति बिष्ट, अख्तर हुसैन, पारितोष जोशी, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, जिला सचिव दीपांशु पान्डेय सहित दर्जनों कांंग्रेसजन शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments